Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

ड्यूटी में लापरवाही करने पर इंस्पैक्टर Suspend और कई अधिकारियों के तबादले

15

अमृतसर: नगर निगम का एम.टी.पी. विभाग अवैध निर्माणों को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहता है। समाज सेवक और आर.टी.आई. एक्टिविस्ट आए दिन विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाते हैं कि शहर में इनकी मिलीभगत से अवैध निर्माण हो रहे हैं। गौरतलब है कि लंबे समय के बाद समाज सेवक और आर.टी.आई. एक्टिविस्ट एक बार फिर अवैध निर्माणों का मुद्दा लेकर निगम पहुंचे हैं और उन्होंने कई इमारतों का जिक्र किया है।

नगर निगम कमिश्नर बिक्रमजीत सिंह शेरगिल ने न्यू प्रताप नगर निवासी करणवीर सिंह वालिया द्वारा बिल्डिंग इंस्पैक्टर रोहिणी द्वारा उचित कार्रवाई न करने और 5 मंजिला इमारत के अवैध निर्माण और शिकायतकर्त्ता की इमारत में दरारें आने, जिसे इमारत को नुकसान पहुंचा, के संबंध में की गई शिकायत पर उक्त बिल्डिंग इंस्पैक्टर रोहिणी को ड्यूटी में लापरवाही बरतने के आरोप में निलंबित कर दिया है। इसके अलावा जोन नंबर उत्तरी में नगर निगम कमिश्नर ने ए.टी.पी. कुलवंत सिंह को सैक्टर 1-2 और बिल्डिंग इंस्पैक्टर कुलविंदर कौर को सैक्टर 3-4 का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा है। उत्तर जोन में विकास गौतम को सैक्टर 1-2 का बिल्डिंग इंस्पैक्टर लगाया गया है। सैंट्रल जोन में सैक्टर 1-2 की जिम्मेदारी किरणजोत कौर, सैक्टर 2-3 की जिम्मेदारी वीरेंद्र मोहन और सैक्टर 4 की जिम्मेदारी ए.टी.पी. मंजीत सिंह को दी गई है।

दक्षिण जोन में बिल्डिंग इंस्पैक्टर सुखविंदर शर्मा को सैक्टर 1-2, नवजोत कौर को सैक्टर 3-4, पूर्वी जोन में इंस्पैक्टर सोनिका मल्होत्रा ​​को सैक्टर 1-2-3-4, पश्चिमी जोन में बिल्डिंग इंस्पैक्टर नितिन धीर को सैक्टर 1-2-3-4, जोन केंद्रीय में बिल्डिंग इंस्पैक्टर किरणजोत कौर को सैक्टर-1, माधवी को सैक्टर 2, सुखविंदर शर्मा को सैक्टर 3 और नवजोत कौर रंधावा को सैक्टर 4 का कार्यभार सौंपा गया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.