Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Mahashivratri 2026: विदेशी फूलों से महका बाबा महाकाल का दरबार, 44 घंटे तक लगातार होंगे दर्शन; जानें ... Tantrik Kamruddin Case: 8 लोगों का कातिल तांत्रिक कमरुद्दीन, अवैध संबंध और तंत्र-मंत्र के खौफनाक खेल... Delhi News: दिल्ली में नकली और घटिया दवाओं पर बड़ा एक्शन, स्वास्थ्य मंत्री ने 10 फर्मों के खिलाफ दिए... Mumbai Mayor Action: मुंबई की मेयर बनते ही एक्शन में ऋतु तावड़े, अवैध बांग्लादेशियों और फर्जी दस्ताव... ED Action: कोयला घोटाले के आरोपियों पर ईडी का शिकंजा, 100 करोड़ से अधिक की प्रॉपर्टी अटैच Last Cabinet Meeting: मोदी सरकार की आखिरी कैबिनेट बैठक खत्म, किसानों और युवाओं के लिए हुए ये बड़े ऐल... Amit Shah News: अमित शाह का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- 'ट्रेड डील से किसानों को नहीं होगा कोई नुकस... PM Modi in Guwahati: असम में गरजे पीएम मोदी, बोले- 'सत्ता से बाहर होकर कांग्रेस और जहरीली हो गई' Noida Metro News: नोएडा वासियों के लिए बड़ी खुशखबरी, सेक्टर-142 और बॉटनिकल गार्डन मेट्रो कॉरिडोर को ... Noida School Bomb Threat: नोएडा के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले गैंग का भंडाफोड़, STF न...

अंबिकापुर शहर के बीचोंबीच मोबाइल दुकान में सेंधमारी, 25 लाख के मोबाइल चोरी

5

अंबिकापुर। शहर के सबसे व्यस्ततम क्षेत्र गुदरी चौक में स्थित गोलू मोबाइल दुकान में चोरों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। दुकान के पीछे सेंधमारी कर चोरों ने करीब 25 लाख रुपए मूल्य के महंगे मोबाइल फोन और एसेसरीज पर हाथ साफ कर दिया।

चोरी की यह वारदात गुरुवार सुबह उस वक्त सामने आई जब दुकान संचालक गोलू जायसवाल रोज की तरह दुकान पहुंचे और अंदर का नजारा देखकर दंग रह गए। चोरों ने मोबाइल के खाली पैकेटों और कुछ साधारण मोबाइलों को दुकान के पीछे ही फेंक दिया था।

जानकारी के अनुसार, गुदरी चौक में स्थित गोलू मोबाइल दुकान के पीछे खाली ज़मीन है। जहां घनी झाड़ियां उगी हुई हैं और वह हिस्सा आबादी क्षेत्र से दूर है। चोरों ने इसी तरफ से दीवार में सेंध लगाकर भीतर प्रवेश किया। जब संचालक ने सुबह दुकान का सामने वाला शटर खोलकर अंदर प्रवेश किया तो पूरा सामान बिखरा पड़ा था और अधिकांश महंगे मोबाइल गायब थे। तुरंत ही घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई।

सूचना मिलते ही थाना प्रभारी शिशिरकांत सिन्हा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का मुआयना किया। जांच के दौरान पाया गया कि दुकान के पीछे की दीवार में सेंध लगाई गई थी, जिसके आसपास कुछ मोबाइल फोन चोरों द्वारा छोड़ दिए गए थे। मोबाइलों के खाली पैकेट भी बिखरे पड़े थे। पुलिस का अनुमान है कि चोरी में कम से कम दो से तीन लोग शामिल रहे होंगे, जिन्होंने योजना बनाकर वारदात को अंजाम दिया।

पुलिस ने मौके पर खोजी कुत्ते की मदद भी ली, लेकिन झाड़ियों और सुनसान इलाके के कारण चोरों के भागने के रास्ते का पता नहीं चल सका। बताया गया कि जिस दिशा से सेंधमारी की गई है, वहां न तो कोई सीसीटीवी कैमरा लगा है और न ही आसपास कोई आबादी है, जिससे चोरों को वारदात को अंजाम देने में पूरी सुविधा मिल गई।घटना के बाद से गुदरी चौक और आसपास के व्यापारियों में असुरक्षा का माहौल है।

उनका कहना है कि शहर के बीचोंबीच स्थित व्यस्त इलाके में इतनी बड़ी चोरी होना सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़ा करता है।वर्तमान में कोतवाली पुलिस तथा साइबर सेल की टीम घटनास्थल पर जांच-पड़ताल में जुटी हुई है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और संदेहास्पद लोगों से पूछताछ की जा रही है। फिलहाल चोरों का कोई सुराग नहीं मिल सका है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.