Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

Ludhiana के NRI बाप-बेटा को लुकआउट नोटिस जारी, जाने क्या है पूरा मामला

22

नाडा में बैठे NRI बाप बेटे पर पुलिस ने सख्त एक्शन लिया है। NRI जगमन समरा और उसके बेटे हरकिरत सिंह की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। जानकारी के मुताबिक, लुधियाना पुलिस ने दोनों के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर (LOC) जारी कर दिया है। ये कार्रवाई उन पर फर्जी क्रिप्टो करेंसी लॉन्च करने और मानव तस्करी से जुड़े ठगी नेटवर्क का आरोप में की गई है। इसी केस में पुलिस ने समरा के 4 नजदीकी साथियों कार्तिक मित्तल, परमेल सिंह, गुरप्रीत सिंह चहल और बचित्तर सिंह को गिरफ्तार भी कर लिया है।

यह FIR साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में गत 24 अक्टूबर को दर्ज की गई थी। शिकायत के मुताबिक जगमन समरा ने ‘5K’ नाम से नकली क्रिप्टो कॉइन लॉन्च किया और लोगों को ऊंचे मुनाफे का लालच देकर करोड़ों की ठगी की। पुलिस को यह भी शक है कि हवाला नेटवर्क के जरिए इन पैसों को कनाडा भेजा गया। बताया जा रहा है कि समरा ने लुधियाना सहित पंजाब के कई शहरों में इन्वेस्टमेंट सेंटर खोले हुए थे। जांच एजेंसियों को आशंका है कि ये नेटवर्क मानव तस्करी में भी सक्रिय था और कनाडाई वीज़ा दिलवाने के नाम पर लोगों से ठगी की गई। फिलहाल पुलिस जांच कर रही है इस मामले कितने लोगों को नुकसान हुआ है।

गौरतलब है कि, जगमन समरा ने सोशल मीडिया पर एक आपत्तिजनक वीडियो पोस्ट किया था। इसी विवाद के कुछ दिनों बाद, 24 अक्टूबर को लुधियाना के साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में उसके खिलाफ FIR दर्ज हो गई। यह मामला सब-इंस्पेक्टर हरिंदरपाल सिंह की शिकायत पर दर्ज किया गया था। एफआईआर में समरा और उसके नेटवर्क पर धोखाधड़ी व जालसाज़ी से जुड़ी गंभीर धाराएं लगाई गई हैं। इनमें बीएनएस की धारा 420 (धोखाधड़ी), 120-B (आपराधिक साजिश), 465 (जाली दस्तावेज तैयार करना), 468 (धोखाधड़ी के इरादे से जालसाजी) और 471 (फर्जी दस्तावेज का इस्तेमाल) शामिल हैं।

जांच एजेंसियों का कहना है कि वीडियो विवाद ने मामले को ट्रिगर किया, लेकिन समरा के खिलाफ पहले से ठगी और अवैध गतिविधियों को लेकर शिकायतें मिल रही थीं। अब पुलिस इन सभी एंगल्स को एक साथ जोड़ कर आगे की जांच कर रही है। आपको बता दें कि सीएम मान की फेक वीडियो बनाने के आरोप में भी मोहाली के स्टेट साइबर थाने में समरा के खिलाफ FIR दर्ज की गई थी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.