Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Lawrence Bishnoi Gang News: लॉरेंस गैंग के हेरी बॉक्सर पर पुलिस का शिकंजा, एक्टर रणवीर सिंह से मांगे... नीतीश सरकार का बड़ा दांव: 'सबका सम्मान-जीवन आसान' के साथ बिहार में निश्चय-3 शुरू, बदल जाएगी प्रदेश क... Firozabad Electricity Theft Case: 20 साल चली कानूनी लड़ाई और जीत गया बेगुनाह, फिरोजाबाद कोर्ट ने बिज... Valsad Road Accident: गुजरात के वलसाड में भीषण सड़क हादसा, कार और ट्रक की जोरदार टक्कर में 7 लोगों क... इंसानियत शर्मसार! डार्क वेब पर मासूमों का सौदा करने वाले पति-पत्नी को फांसी, 47 देशों तक फैला था गंद... Udhampur Police Action: उधमपुर में ड्रग पैडलर पर बड़ी कार्रवाई, NDPS एक्ट के तहत 1 करोड़ की संपत्ति ... Bengaluru Crime News: महिला टेक्नीशियन के मर्डर केस में सनसनीखेज खुलासा, पड़ोसी ने हत्या के बाद लाश ... दौसा मर्डर मिस्ट्री: जब पुलिस के हाथ खाली थे, तब एक बच्चे ने खोल दी गैंगरेप और कत्ल की पूरी पोल; रों... इंदौर की सोनम से भी शातिर निकली रांची की नीतू! सुपारी किलर से कराई पति की हत्या, ऐसे खुली इस 'कातिल ... "सलीम सुरेश बनकर नहीं कर पाएगा शादी!" पहचान छिपाकर निकाह करने वालों पर गुजरात सरकार का बड़ा एक्शन, क...

पंजाब में फिर बिगड़ेगा मौसम, 9 जिलों में बारिश और शीत लहर का Alert

4

चंडीगढ़: पंजाब का मौसम एक बार फिर बदलने वाला है। इस बार प्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना है। इसका अंदाज़ा पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी से लगाया जा सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी का असर अब मैदानी इलाकों में भी देखने को मिलेगा। फिलहाल सुबह और शाम के समय ठंडी हवाओं का असर महसूस होना शुरू हो गया है, जिससे यह साफ है कि आने वाले दिनों में, यानी अगले हफ्ते तक, ठंड अपना असर दिखाना शुरू कर देगी।

पिछले दिनों राज्य के कई जिलों में भारी बारिश और ओलावृष्टि ने मौसम को और भी ठंडा कर दिया है। मौसम विभाग के अनुसार, यह बदलाव वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के सक्रिय होने के कारण देखने को मिल रहा है। विभाग ने राज्य के 9 जिलों में बारिश की चेतावनी जारी की है। इसके अलावा कुछ इलाकों में कोहरे की संभावना भी जताई गई है।

मौसम विभाग के मुताबिक, पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, होशियारपुर, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, रूपनगर और एस.ए.एस. नगर (मोहाली) में बारिश हो सकती है और शीतलहर का अलर्ट जारी किया गया है। तापमान 2 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है, जिससे सुबह और शाम के समय ठंडक का एहसास और बढ़ जाएगा। राज्य के कई इलाकों में अब धुंध दिखाई देने लगी है, जिसकी वजह से सुबह से ही ठंडी हवाएं महसूस की जा रही हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में लोग अब सुबह-शाम हल्के गर्म कपड़े पहनना शुरू कर चुके हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.