Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

बेमेतरा में राज्योत्सव कार्यक्रम का समापन, मंत्री दयालदास बघेल बने मुख्य अतिथि

20

बेमेतरा : छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना की 25वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आयोजित तीन दिवसीय रजत राज्योत्सव का समापन धूमधाम से हुआ.समापन समारोह के मुख्य अतिथि खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री दयालदास बघेल रहे. दयालदास बघेल ने छत्तीसगढ़ महतारी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया. इस अवसर पर साजा विधायक ईश्वर साहू, बेमेतरा विधायक दीपेश साहू, भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकहरिया, छग रजक बोर्ड अध्यक्ष प्रहलाद रजक समेत जिले के अधिकारी कर्मचारीगण मौजूद थे.

विभागीय प्रदर्शनी में दिखी जिले की 25 वर्षों की विकास यात्रा : राज्योत्सव के तीसरे दिवस खाद्य मंत्री दयालदास बघेल ने विभागीय स्टॉल प्रदर्शनी का जायजा लिया. खाद्य मंत्री अलग-अलग विभागों के स्टॉलों में पहुंचकर जिले में बीते 25 वर्षों के विकास कार्यों, नवाचार और योजनाओं की जानकारी ली.

30 से अधिक स्टॉल बने आकर्षण का केंद्र : प्रदर्शनी में जिला पंचायत, महिला एवं बाल विकास, कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन, मत्स्य पालन, समाज कल्याण, जल संसाधन, शिक्षा, उद्योग, स्वास्थ्य, लोक निर्माण, नगरीय निकाय, ऊर्जा (क्रेडा), बीज निगम, कृषि विज्ञान केंद्र, जनसंपर्क विभाग सहित 30 से अधिक विभागों के स्टॉल आकर्षण का केंद्र बने. विभागों ने अपने-अपने क्षेत्र में हुई उपलब्धियों को छायाचित्र, मॉडल, पुस्तिका, वीडियो के माध्यम से जीवंत रूप में प्रदर्शित किया. जनसम्पर्क विभाग ने 25 वर्षों की प्रगति विषय पर आधारित आकर्षक छायाचित्र प्रदर्शनी लगाई थी.जिसने सबसे ज्यादा लोगों का ध्यान खींचा.

स्थानीय कलाकारों ने भी बांधा समा : राज्योत्सव के अंतिम दिन स्थानीय कलाकारों और विद्यार्थियों ने छत्तीसगढ़ी लोककला के विविध रंग बिखेरे. नाचा, करमा, सुवा, पंथी जैसे पारंपरिक नृत्यों और गीतों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया.
विकास की ओर अग्रसर है छत्तीसगढ़ : राज्योत्सव के समापन कार्यक्रम में मंत्री दयालदास बघेल ने कहा कि जिला बेमेतरा आज छत्तीसगढ़ राज्य की प्रगति का उत्कृष्ट उदाहरण बन चुका है. यहां विकास, सुशासन और जनकल्याण एक साथ आगे बढ़ रहे हैं. जिला निर्माण के बाद बेमेतरा ने शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, सिंचाई, सड़क और सामाजिक विकास के क्षेत्र में प्रगति की है.

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में जब छत्तीसगढ़ राज्य का निर्माण हुआ, तब प्रदेश को अपने भविष्य को गढ़ने का अवसर मिला. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य में किसानों, महिलाओं और युवाओं के लिए अभूतपूर्व कार्य किए जा रहे हैं. पहले जहां किसानों को 18% ब्याज पर कृषि ऋण मिलता था, वहीं आज उन्हें शून्य प्रतिशत ब्याज पर ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है – दयालदास बघेल, कैबिनेट मंत्री

दयालदास बघेल ने कहा कि 5 एचपी तक के मोटर पंप पर निशुल्क बिजली दी जा रही है. सड़क, बिजली, शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में राज्य निरंतर आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर है. पहले छत्तीसगढ़ गरीबी और पलायन से जुड़ा राज्य था, लेकिन आज धान के कटोरे के रूप में समृद्ध और आत्मनिर्भर प्रदेश बन चुका है. मंत्री ने जिलेवासियों से आह्वान किया कि हम सब मिलकर बेमेतरा को एक समृद्ध, आधुनिक और विकसित जिला बनाने में अपना योगदान दें.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.