Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Dewas Crime News: नकली चांदी गिरवी रखकर लाखों की ठगी, पुलिस ने दबोचा 'सिक्का गैंग' Ratlam Mob Lynching: सांवरिया सेठ से लौट रहे भक्तों को 'बच्चा चोर' समझकर पीटा, 4 की हालत खराब महाशिवरात्रि पर श्री हनुमान बालाजी मंदिर में सनातनी विनोद बिंदल का भक्ति संदेश कार्यक्रम Tiger-Leopard Death Toll: खेतों में बिछे 'मौत के तार', करंट लगने से गई जान, 10 साल के आंकड़ों ने चौं... T20 World Cup Lowest Strike Rate: सबसे धीमी बल्लेबाजी का रिकॉर्ड, लिस्ट में पाकिस्तान के 3 खिलाड़ी Akshay Kumar Viral Video: '1 करोड़ क्या, किडनी भी दे दूंगा...', अक्षय ने RJ महविश से क्यों कही ये बा... Israel-Jordan Tension: फिलिस्तीन के बाद अब जॉर्डन की बारी? इजराइल के रडार पर क्यों है अम्मान, जानें ... 8th Pay Commission Fraud: सरकारी कर्मचारी सावधान! एक क्लिक और खाली हो जाएगा बैंक खाता, जानें नया स्क... What is Data Center: क्या है डाटा सेंटर? जिस पर अडानी-अंबानी लगा रहे अरबों, जानें कमाई का पूरा गणित Ramadan 2026 Moon Sighting: सऊदी अरब में दिखा चांद, जानिए भारत में कब रखा जाएगा पहला रोजा?

4 साल पुराने मामले में AAP MLA अनमोल गगन मान को Court ने सुनाया ये फैसला

5

 ‘आप’ विधायक अनमोल गगन मान को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, 4 साल पुराने चल रहे मामले को लेकर कोर्ट का फैसला आया है। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजेएम) सचिन यादव की अदालत ने पंजाब आम आदमी पार्टी (आप) विधायक अनमोल गगन मान, चंडीगढ़ प्रभारी डॉ. सनी आहलूवालिया, राजविंदर गिल और अर्शदीप सिंह को पुलिसकर्मियों पर हमला और सरकारी काम में बाधा डालने के 4 साल पुराने मामले में बरी कर दिया। यह मामला 4 अगस्त, 2021 का है। ‘आप’ नेताओं ने सेक्टर-37 स्थित भाजपा कार्यालय का घेराव करने की कोशिश की।

पुलिस मौके पर पहुंची और उन्हें रोकने की कोशिश की, लेकिन झड़प हो गई। झड़प में कुछ पुलिसकर्मी घायल हो गए। इसके बाद सेक्टर-39 थाने में आईपीसी की धारा 188, 323, 332 और 353 के तहत मामला दर्ज किया गया। लगभग 4 साल तक चले मुकदमे के बाद अदालत ने कहा कि अभियोजन पक्ष आरोपों को साबित करने में विफल रहा, इसलिए साक्ष्य के अभाव में आरोपियों को बरी कर दिया गया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.