Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

कबड्डी खिलाड़ी तेजपाल की पोस्टमार्टम Report में सनसनीखेज खुलासा, पढ़ें…

5

कबड्डी खिलाड़ी तेजपाल की मौत के बाद मेडिकल बोर्ड द्वारा तैयार पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आ गई है। रिपोर्ट में सामने आया है कि तेजपाल को बेहद नजदीक से गोली मारी गई थी। डॉक्टरों के अनुसार छाती के बिल्कुल सेंटर में गोली दागी गई और गोली नीचे से होते हुए किडनी के पास से होते हुए बाहर निकल गई।

डॉक्टरों ने बताया कि फायर इतना क्लोज रेंज से हुआ कि ऐसा प्रतीत होता है कि हमलावर ने पिस्तौल की नोक तेजपाल के सीने से सटाकर ही ट्रिगर दबाया। मेडिकल टीम ने कहा है कि गोली .30 एमएम बोर की थी। गोली शरीर से बाहर निकलने के बाद वाहन के पीछे वाली लाइट में जाकर धंस गई।

कबड्डी खिलाड़ी तेजपाल के पोस्टमार्टम से पहले डॉक्टरों ने छाती का एक्स-रे कराकर बुलेट ट्रैक और ट्राजेक्टरी की पुष्टि की। एक्स-रे के बाद ही शव परीक्षण शुरू किया गया। मेडिकल बोर्ड ने साफ संकेत दिए हैं कि यह कोई रैंडम फायरिंग नहीं बल्कि टारगेटेड शूट था। शरीर पर घाव की एंगल व स्किन बर्निंग पैटर्न इसका बड़ा संकेत है।

आपको बता दें कि, 31 अक्टूबर को तेजपाल अपने दोस्तों के साथ गांव में था, तभी अचानक कुछ अज्ञात हमलावरों ने उस पर फायरिंग कर दी। लुधियाना देहाती पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उनसे घटना के दौरान इस्तेमाल की गई देसी पिस्तौल प्वाइंट 30 बोर समेत 2 जिंदा कारतूस भी बरामद किए हैं। एस.एस.पी गुप्ता ने बताया कि हत्या का कारण पुरानी रंजिश थी और मृतक तथा आरोपी के परिवार के बीच छेड़छाड़ का मामला था जो मृतक के साथ नहीं बल्कि उसके दोस्त के साथ था और उसके दोस्त ने आरोपियों के परिवार की महिलाओं के साथ छेड़छाड़ की थी जिसका बदला लेने के लिए उन्होंने इस घटना को अंजाम दिया। आरोपियों ने माना है कि वे वारदात में इस्तेमाल देसी कट्टा कोटा (राजस्थान) से लाए थे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.