Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Congress Election Result: अभिषेक चौधरी को मिले सबसे ज्यादा 6.15 लाख वोट, राजस्थान यूथ कांग्रेस अध्यक... Rajasthan Kinnar House Theft: पुरानी रंजिश की आशंका के तहत पुलिस कर रही जांच, अज्ञात आरोपियों की तला... Chimur Ashramshala Controversy: डैंड्रफ की समस्या के नाम पर छात्रों के साथ अजीब सलूक, वायरल तस्वीरों... BJP vs Shinde Sena: नागपुर में बीजेपी के सामने बागी पूर्व विधायक की चुनौती, सीटों के बंटवारे के बाद ... Ulhasnagar Mahayuti Crisis: महाराष्ट्र में महायुति में पड़ी फूट! बीजेपी ने शिंदे सेना से अलग होने का... CM Vishnu Deo Sai Singapore Visit: छत्तीसगढ़-सिंगापुर साझेदारी से खुलेंगे विकास के नए रास्ते, ग्रीन ... Chhattisgarh PMAY Success: छत्तीसगढ़ में बिना सरकारी खर्च के मिली 25,413 आवासों के लिए जमीन, केंद्र ... Kanker Divyang Camp: जगदलपुर में 7 अक्टूबर को लगेगा निःशुल्क दिव्यांग शिविर, कलेक्टर कुन्दन कुमार ने... Raipur Police Reshuffle: मुख्यमंत्री और राजभवन सुरक्षा में बदले गए अधिकारी, गृह विभाग ने जारी किया न... Sahibganj Murder Mystery Solved: साहिबगंज में गौरचंद्र बागती हत्याकांड का खुलासा, चचेरा भाई ही निकला...

गुरु नगरी में सर्दी की दस्तक, जानें अब कैसा रहेगा मौसम

28

अमृतसर: अमृतसर में देर शाम हुई हलकी बारिश ने मौसम का रुख पूरी तरह बदल दिया। बीते कुछ दिनों से पड़ रही हलकी गर्माहट और धूप के बीच अचानक आई इस बरसात ने शहरवासियों को ठंडक का एहसास दिलाया। सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए रहे और हवा में नमी का स्तर बढ़ने लगा। शाम 4 बजे के आसपास कई क्षेत्रों में मध्यम से तेज बारिश देखने को मिली।

मौसम विभाग ने बताया कि पंजाब में बारिश की संभावना बनी हुई है। विभाग ने बताया है कि आने वाले 24 से 36 घंटों तक शहर में हलकी बूंदाबांदी और ठंडी हवाओं का दौर जारी रह सकता है। इसके चलते न्यूनतम तापमान में 3 से 5 डिग्री की गिरावट दर्ज की जा सकती है।

स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने इस मौसम में खांसी, जुकाम, वायरल बुखार और एलर्जी से सावधान रहने की सलाह दी है। डाक्टरों का कहना है कि तापमान में अचानक उतार-चढ़ाव के कारण मौसमी बीमारियां तेजी से फैलती हैं। उन्होंने बच्चों, गर्भवती महिलाओं और बुज़ुर्गों को विशेष सतर्क रहने की अपील की है। शहर के सरकारी अस्पतालों में भी इन दिनों सर्दी-जुकाम के मरीजों का ग्राफ बढ़ा है।

दूसरी तरफ किसानों के लिए यह बारिश राहत लेकर आई है। कृषि विशेषज्ञों का कहना है कि यह बरसात गेहूं की बिजाई, सब्ज़ियों और सरसों की फसलों के लिए फायदेमंद साबित होगी। बरसात से खेतों में नमी बने रहने से सिंचाई की लागत भी कम होगी। हालांकि, दैनिक बाज़ारों में सब्ज़ियों की सप्लाई प्रभावित होने से कीमतों में हल्की बढ़ौत्तरी देखी गई है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.