Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
क्या भारत में नागरिकों को हासिल है पूरी आजादी? जानिए संविधान प्रदत्त 11 अधिकारों के साथ जुड़ी अहम का... क्या NDA में होगा बड़ा विस्तार? परिसीमन और महिला आरक्षण बिल के बीच DMK, NCP और अकाली दल के साथ आने क... महाराष्ट्र के सांगली में बड़ा हादसा: रेणावी घाट में दो ST बसों की आमने-सामने भीषण टक्कर स्वतंत्रता दिवस 2026: दिल्ली मेट्रो की विशेष व्यवस्था, लाल किला और जामा मस्जिद के लिए सुबह 4 बजे से ... अयोध्या पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, महंत परमहंस रामचंद्र दास के स्मृति समारोह में हुए शामिल 80वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का राष्ट्र के नाम संबोधन, देशवासि... PM मोदी और विदेश नीति पर टिप्पणी से गरमाई सियासत: राजनाथ सिंह और एकनाथ शिंदे ने राहुल गांधी को घेरा,... CJI सूर्य कांत विवाद के बाद सुर्खियों में NALSAR यूनिवर्सिटी, BCI ने वापस लिया निलंबन फैसला 4,200 करोड़ के लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे निर्माण में भ्रष्टाचार का आरोप, हाईकोर्ट ने मांगा जवाब 15 अगस्त को देश मनाएगा 80वां स्वतंत्रता दिवस, लाल किले पर समारोह के दौरान मौसम पर टिकीं निगाहें

मॉरीशस टूर के दौरान Navjot Kaur Sidhu वीडियो Viral, देख आप भी रह जाएंगे दंग

27

पंजाब कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर स्काई डाइविंग करती हुई नजर आई है। नवजोत कौर सिद्धू ने मॉरीशस में स्काई डाइविंग का रोमांचक अनुभव लिया है। उन्होंने आज अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इस स्टंट का वीडियो पोस्ट किया। नवजोत कौर सिद्धू ने पोस्ट शेयर करके लिखा कि, ”यह अनुभव “दुनिया के शिखर पर अद्भुत जोश और उत्साह से भरने वाला” रहा।

जारी हुई वीडियो में नवजोत कौर एक विमान से पैराशूट के साथ छलांग लगाती दिखाई देती हैं। डाइव के दौरान उन्होंने कहा कि जिंदगी असली मायने में खूबसूरत तब लगती है, जब इंसान अपने डर को पीछे छोड़ देता है। आपको बता दें कि, सिद्धू परिवार पिछले महीने 12 अक्टूबर को बेटी राबिया के 30वें जन्मदिन का जश्न मनाने मॉरीशस पहुंचा था। इसी ट्रिप के दौरान यह वीडियो शूट किया गया। सिद्धू ने बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरें भी पहले शेयर की थीं।

इस अवसर पर परिवार ने मॉरीशस स्थित कॉन्स्टेंस प्रिंस मॉरिस रिसॉर्ट में ठहराव किया। बताया जाता है कि इस रिज़ॉर्ट के कमरों का किराया भारतीय मुद्रा में करीब 50,000 रुपये से शुरू होता है, जबकि टैक्स व अन्य शुल्क जोड़ने पर एक कमरा 68,000 रुपये से लगभग 1.20 लाख रुपये तक का पड़ सकता है। यह लग्जरी रिसॉर्ट अपने निजी बीच कनेक्टिविटी के लिए भी जाना जाता है। राबिया ने अपने कमरे का वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर किया था।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.