Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Rahul Gandhi on CEC: 'ज्ञानेश कुमार को जाना ही होगा, PM करवाएंगे इस्तीफा', CWC बैठक में राहुल गांधी ... 'मुसलमानों को निशाना बनाने की साजिश', धर्मवार आंकड़े मांगने पर भड़के ओवैसी Delhi Pollution GRAP 2026: सर्दियों से पहले CAQM का बड़ा फैसला, BS-III पेट्रोल और BS-IV डीजल गाड़ियो... चुनाव प्रक्रिया पर फिर उठे गंभीर सवाल: महाराष्ट्र के मुख्य निर्वाचन अधिकारी की चिट्ठी से मचा सियासी ... BJP State Incharges Meeting: बीजेपी मुख्यालय में 4 घंटे चली मैराथन बैठक, नितिन नबीन ने प्रभारियों को... Smriti Irani on Congress: हार की बौखलाहट में चुनाव आयोग पर हमला कर रही कांग्रेस, स्मृति ईरानी का तीख... Delhi Police Drug Bust: लेडी डॉन पार्वती के घर से सोना, नकदी और 4 संपत्तियों के कागजात जब्त; अंतरराज... Ketan Agarwal Murder Case: पुणे में रूह कंपाने वाली साजिश, 5,053 पन्नों की चार्जशीट में 'डेथ कैप मशर... Agra-Lucknow Expressway Accident: फिरोजाबाद में भीषण सड़क हादसा, इटावा DFO विकास नायक और उनके ड्राइव... Former IAS Divya Mittal: पूर्व IAS दिव्या मित्तल की राजनीति में एंट्री, बिना किसी दल के बनाएंगी अपना...

ऑलराउंडर क्रांति गौड़ को सीएम का सम्मान: उपलब्धि पर गर्व जताया, वीडियो कॉल कर दी बधाई

27

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम के विश्व कप जीतने पर प्रसन्नता जाहिर की है. उन्होंने मध्यप्रदेश के छतरपुर की बेटी क्रांति गौड़ से वीडियो कॉल पर बात की. दोनों के बीच भावनात्मक संवाद हुआ. सीएम डॉ. मोहन ने क्रांति से मैच के दौरान हुए अनुभवों के बारे में बात की. इसके बाद उन्होंने इस संवाद को सोशल मीडिया पर भी शेयर किया. बता दें, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने महिला क्रिकेट टीम की ऑलराउंडर क्रांति गौड़ को एक करोड़ रुपये देने की घोषणा की है.

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वीडियो कॉल पर क्रांति गौड़ से कहा कि हमें मैच देखकर आनंद आ गया. उन्होंने कहा कि हमें गर्व है कि हमारी छोटी बहन ने रिकॉर्ड बनाया. इस रिकॉर्ड के लिए पूरा प्रदेश और देश गौरवांवित है. यह गौरव और बढ़ जाता है जब रिकॉर्ड बनाने वाली बेटी प्रदेश की हो. क्रांति ने क्रांति कर दी. सीएम डॉ. यादव ने क्रांति से पूछा कि जीत के दिन नींद आई कि नहीं आई, तो प्रदेश की ऑलराउंडर बेटी ने कहा कि उस दिन तो सुकून की नींद आई. क्रांति ने कहा कि फाइनल से पहले जरूर मन में चिंता थी.

सरकार सदैव खिलाड़ियों के साथ

उसके बाद प्रदेश के मुखिया डॉ. यादव ने क्रांति से कहा कि फाइनल में आपका परफॉर्मेंस जबरदस्त था. आपके इस खेल से अन्य खिलाडियों व युवाओं को प्रेरणा मिलेगी. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है. हमारा यही प्रयास है कि हमारी बहन-बेटियां इसी तरह और आगे बढ़ें. मेरी अपनी ओर से आपको बहुत-बहुत बधाई. मेरी तरफ से माता-पिता और परिवार को नमस्कार. आपको शुभकामनाएं. हमारी सरकार खिलाड़ियों की हर मदद करेगी.

ऐतिहासिक-अभूतपूर्व है भारत की विजय

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोशल मीडिया पर लिखा कि विश्व विजेता महिला क्रिकेट टीम की खिलाड़ी और मध्यप्रदेश की गौरव क्रांति गौड़ को आज वीडियो कॉल करके ऐतिहासिक एवं अभूतपूर्व विजय की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं. उन्होने लिखा कि अपने लगन और परिश्रम से आप ऐसे ही आगे बढ़ते रहिए, देश और प्रदेश का नाम रोशन करते रहिए. हमारी सरकार हर कदम पर अपने युवाओं और खिलाड़ियों के साथ है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.