Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Kaithal Police Action: दुष्कर्म मामले में समझौते का खेल बेनकाब, कोर्ट परिसर में पैसे लेने वाले आरोपी... GT Road Gannaur Crime News: सीसीटीवी में कैद हुआ भीषण सड़क हादसा, पुलिस आरोपी ट्रक चालक की तलाश में ... Haryana Teacher Achieves Success in Swimming: शिक्षा के बाद अब खेल जगत में चमका मंजू दहिया का नाम, द... Disha Salian Case: 'मातोश्री' पहुंचे दिशा सालियान के पिता; आदित्य ठाकरे से मांगी बिना शर्त माफी और 5... Etawah Crime News: जमीन बेचने के बाद रहस्यमय परिस्थितियों में मिला शख्स का शव, पत्नी ने लगाया हत्या ... Kosi River Elephant Video: कॉर्बेट लैंडस्केप में नदी पार कर रहा था हाथियों का झुंड, उफनती धारा में ब... West Bengal By-Elections Update: ममता बनर्जी के समर्थन के बाद गिरफ्तारी पर कांग्रेस का हमला, कोर्ट न... Dalhousie Bear Rescue Operation: डलहौजी में बस स्टैंड के पास मुंह में कनस्तर फंसे भालू का रेस्क्यू, ... Sambhal Lover Couple Suicide: संभल में पेड़ से लटके मिले प्रेमी युगल के शव, तीन महीने से था प्रेम सं... West Bengal Politics: ममता बनर्जी के समर्थन के बाद कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर बवाल, केसी वेण...

छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस समारोह, कोरिया में तीन दिवसीय राज्योत्सव का आगाज

21

कोरिया: रविवार के दिन जिले में तीन दिवसीय राज्योत्सव का शुभारंभ हुआ. कार्यक्रम में विकास मॉडल, लोकसंस्कृति और स्वादिष्ट व्यंजन आकर्षण का केंद्र रहे. बैकुंठपुर के मिनी स्टेडियम परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में विधायक भईयालाल राजवाड़े ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की.

कोरिया राज्योत्सव में अलग अलग स्टॉल: कार्यक्रम में जिले के विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए विकास एवं उपलब्धियों के स्टॉल, लोक-संस्कृति की मनमोहक प्रस्तुति और पारंपरिक व्यंजनों की सुगंध ने राज्योस्थल को उत्सवमय बना दिया. विशाल रंगोली और कोरिया जिले के विकास मॉडल का आकर्षक प्रदर्शन आगंतुकों को अपनी ओर आकर्षित किया.

विधायक भईया लाल राजवाड़े ने ने जिलेवासियों को दी शुभकामनाएं: बैकुंठपुर के विधायक भईया लाल राजवाड़े ने छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जिले के विकास में सबकी सहभागिता जरूरी है. उन्होंने कहा कि राज्योत्सव के माध्यम से हम अपनी संस्कृति और विकास को और अधिक मजबूत बना सकते हैं.

4 नवंबर को राज्योत्सव का समापन: कलेक्टर चन्दन त्रिपाठी ने कहा कि 1 नवंबर 2000 को हमारे प्रिय छत्तीसगढ़ राज्य का गठन हुआ था और इस वर्ष हम सभी अपने राज्य की निर्माण यात्रा के रजत वर्ष का उत्सव मना रहे हैं. उन्होंने आगे कहा कि कोरिया जिले में राज्योत्सव 2 से 4 नवंबर तक आयोजित किया जा रहा है, जिसमें जिले की विरासत, उपलब्धि और पहचान को जन-जन तक पहुंचाने पर विशेष ध्यान दिया गया है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.