Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
सीजेपी कार्यकर्ता के पिता पर हमले के खिलाफ आक्रोश, कॉकरोच जनता पार्टी ने दिया 10 दिन का अल्टीमेटम छात्रों पर अत्यधिक बल प्रयोग के आरोप पर सुप्रीम कोर्ट में दिल्ली पुलिस का हलफनामा, कार्रवाई का किया ... जंतर-मंतर पर छात्रों से पुलिस की बदसलूकी: सुप्रीम कोर्ट बनाएगा हाई लेवल कमेटी, CJI बोले- निर्दोष छात... बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल: 18 IPS अधिकारियों के तबादले, सीवान एसपी पूरन झा हटे, भारत सोनी बने नए क... उमरिया का वह ऐतिहासिक गांव जहां कभी राजीव गांधी पहुंचे थे, आज 41 साल से सड़क को तरस रहा पंचकेदार कल्पेश्वर महादेव मंदिर में भारी बारिश से तबाही: मलबे से पटा परिसर, हवन कुंड और सुरक्षा दीवा... नालंदा में मिड डे मील में नमक की जगह मिलाया सर्फ: 24 से अधिक स्कूली बच्चों की बिगड़ी तबीयत, मची अफरा... महाराष्ट्र कैबिनेट के बड़े फैसले: पंढरपुर विकास के लिए विशेष पुनर्वास नीति, जायकवाड़ी फेज-2 को ₹6,47... शिव भक्ति पर शौहर ने दिया तीन तलाक: झारखंड की जमीला खातून बरेली में बनी ज्योति देवी, प्रकाश संग लिए ... लखनऊ के होटल क्रिस्टेलिया में फर्जी विदेश मंत्रालय अफसरों का हाईड्रामा, स्टाफ को बनाया बंधक

धमतरी में राजाडेरा बांध टूटने से हड़कंप, किसानों ने सिंचाई विभाग पर लगाया लापरवाही का आरोप

27

धमतरी: मगरलोड स्थित राजाडेरा जलाशय का तटबंध अचानक टूट गया. बांध टूटने से पानी बाढ़ के रूप में निचले इलाकों के खेतों में घुस रहा है. जिससे किसानों को भारी नुकसान होने की आशंका है. किसानों ने सिंचाई विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है.

बांध टूटने से किसानों को फसल खराब होने की चिंता: रविवार सुबह जलाशय के टेल एरिया के पास बांध टूट गया. जिससे बांध से लगे हुए नाला में बाढ़ की स्थिति आ गई. बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले से बांध का उपरी भाग धंसा हुआ लग रहा था. लेकिन एकाएक बांध टूट जाएगा ऐसा किसी को अंदेशा नहीं था. राजाडेरा जलाशय टूट जाने से बांध के नीचे बसे गांव बेलरदोना, कोरगांव, शुक्लाभाठा, आमाचानी सहित दर्जनों गांव के किसान चिंतित हैं.

किसानों ने कहा कि नाला के आसपास उनकी धान की फसल लगी हुई है. जो पूरी तरह पककर तैयार हैं. मौसम खराबी की वजह से फसल काटने में देरी हो गई हैं. अगर नाला में बाढ़ आती है तो उनकी पूरी फसल पानी में बह जाएगी और उनकी पूरी मेहनत पर पानी फिर जाएगा. किसानों ने बताया कि बांध टूटने से निचले इलाकों के किसानों को काफी नुकसान होना तय है.

डैम बनाने वालों की लापरवाही के कारण बांध टूटा है. डैम की देखरेख भी नहीं की गई. अधिकारियों की लापरवाही है. शासन को भी इसमें ध्यान देने की जरूरत है-टीकाराम विश्वकर्मा, ग्रामीण

सिंचाई विभाग की लापरवाही के कारण बांध टूटा है. सिंचाई विभाग के अधिकारी से जानना चाहते हैं कि अब हम क्या करें. पानी को भरकर रखा गया.-पवन कुमार नेताम, ग्रामीण

अधिकारी का दावा, किसानों को कोई नुकसान नहीं: राजाडेरा जलाशय टूटने की खबर फैलते ही आसपास गांव के लोग टूटे हुए बांध को देखने पहुंचने लगे. बांध के पानी के तेज बहाव के कारण लगातार मिट्टी का कटाव हो रहा है. जल संसाधन विभाग और राजस्व विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे है और लोगों के गुजरने वाले रास्तों को सील कर दिया है. जल संसाधन विभाग के एसडीओ रविन्द्र कुंजाम ने बताया कि जलाशय की कुल क्षमता लाइव स्टोरेज कैपिसिटी 7.43 MCM है. जलाशय में जल भराव 28 से 29 फीट भरा है. उन्होंने बताया कि टेल एरिया के पास बांध का कुछ हिस्सा धंसा हुआ दिखाई दे रहा था. जिसकी मरम्मत की तैयारी की जा रही थी. लेकिन अचानक बांध का टेल एरिया टूट गया. जिसकी जानकारी उच्च अधिकारी को दी गई है. निचले इलाकों में अलर्ट जारी किया गया है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.