Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Bhopal News: सीएम मोहन यादव का अनूठा अंदाज, मंडला दौरे पर स्कूल बच्चों के बीच पहुंचे और की आत्मीय बा... MP Crime News: सीमेंट कंटेनर में छुपकर लाई जा रही थी अंग्रेजी शराब, राजस्थान का तस्कर गिरफ्तार MP BJP Update: मंत्री नागर सिंह चौहान और संपतिया उइके विवाद पर प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल का बड़ा... MP Politics: मुख्यमंत्री पद, बंगला और ट्रांसफर-पोस्टिंग... जानिए कांग्रेस सरकार गिरने के पीछे की अंद... Bhopal News: सीएम मोहन यादव की अपील, 'एशिया के सबसे बड़े कान्हा नेशनल पार्क जरूर आएं पर्यटक' Dantewada Accident Update: तीरथगढ़ जा रही मिनी बस दुर्घटनाग्रस्त, जिला अस्पताल में घायलों का इलाज जा... Chhattisgarh News: रेलवे सुरक्षा बल ने मनाया स्थापना दिवस, ड्रोन और आधुनिक तकनीक से यात्रियों की सुर... Palamu News: दुर्गा पूजा पर पलामू प्रमंडल में हाई अलर्ट, पलामू, गढ़वा और लातेहार में सुरक्षा के कड़े... Manoj Tiwari in Giridih: यूजीसी और प्रोटेस्ट के मुद्दे पर विपक्ष को घेरा, कहा- युवाओं को बहका रहे है... Ranchi News: बाबूलाल मरांडी का कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- देश में अराजकता फैलाना चाहती है कांग्रेस

55 साल बाद ‘घर वापसी’: चौथी की मार्कशीट देखते ही आर्मी चीफ उपेंद्र द्विवेदी को आई बचपन की याद, दौड़े-दौड़े सतना पहुंचे अपने स्कूल

25

सतना। मध्य प्रदेश के सतना जिला मुख्यालय स्थित सरस्वती शिशु मंदिर देशभर में चर्चा का विषय बन गया है। दरअसल, थल सेनाध्यक्ष जनरल उपेंद्र द्विवेदी की प्रारंभिक शिक्षा इसी विद्यालय से हुई। कुछ दिन पूर्व कक्षा चार की उनकी अंकसूची उनके सामने आई तो उन्होंने विद्यालय को देखने की इच्छा जताई। इसके बाद गत एक नवंबर को वह सतना पहुंचे।

जनरल द्विवेदी अपनी बहन के साथ वर्ष 1971-72 के शिक्षण सत्र में इस विद्यालय में कक्षा चार के विद्यार्थी थे। बता दें कि वह सतना जिले के रहने वाले हैं और उनके स्वजन समय-समय पर यहां आते रहते हैं। उन्होंने कक्षा चार की अपनी अंकसूची इंटरनेट मीडिया पर पोस्ट भी की है। वह करीब 54 वर्ष बाद विद्यालय पहुंचे।

सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय समिति के अध्यक्ष मणिकांत माहेश्वरी ने बताया कि जनरल उपेंद्र द्विवेदी हमारे विद्यालय में कक्षा चार में अध्ययनरत रहे। मुझे बताया गया कि कक्षा चार की अंकसूची मिलने के बाद उनके मन में विद्यालय देखने की इच्छा जागी तो थल सेनाध्यक्ष ने एक ब्रिगेडियर को फोन लगाकर विद्यालय के बारे में पता कराया।

जब ब्रिगेडियर ने विद्यालय संबंधी पूरी जानकारी उनको उपलब्ध कराई तो उन्होंने विद्यालय प्रबंधन से यहां आने की इच्छा जताई। माहेश्वरी बताते हैं कि जनरल द्विवेदी हवाई पट्टी के पास स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में पढ़ते थे। इसे अपने गृह जिले से लगाव ही कहें कि बचपन की याद उन्हें यहां खींच लाई। जनरल द्विवेदी ने स्कूल की संपूर्ण जानकारी का पता लगाने के लिए कक्षा चौथी की अंकूसची भी विद्यालय भेजी। इसके बाद उसकी जांच करने में सभी प्रमाणपत्र विद्यालय के रिकार्ड में मौजूद मिले।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.