Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
गढ़चिरोली में बड़ा हादसा: आवासीय आश्रम स्कूल में सांप के काटने से 3 छात्राओं की मौत, इलाके में मचा ह... फर्जी डिग्री से बने थे वकील! इलाहाबाद हाईकोर्ट के निर्देश पर 12 अधिवक्ताओं पर एफआईआर, कई जिलों में म... झारखंड JPSC परीक्षा विवाद में ED की बड़ी एंट्री: ECIR दर्ज कर शुरू की जांच, 17वें दिन भी छात्रों का ... रांची: JPSC-JSSC धांधली पर छात्रों का नई विधानसभा तक मार्च, बीजेपी नेताओं की गिरफ्तारी पर महुआ माजी ... महाराष्ट्र में FDA की बड़ी कार्रवाई: बीड में 1.94 करोड़ का 1.19 लाख kg मिलावटी खाद्य तेल जब्त, 5 फैक... संबलपुर में 'हर घर तिरंगा' यात्रा की धूम: धर्मेंद्र प्रधान संग सड़क पर उतरे हजारों लोग, देशभक्ति के ... PM मोदी ने की CWG 2026 पदक विजेताओं की अगवानी: 7 LKM में खिलाड़ियों से मुलाकात, दिया "जो खेलेगा, वो ... मुंबई में FDA की बड़ी कार्रवाई का होटल कारोबारियों ने किया समर्थन: बोले— 'ग्राहकों की सेहत से समझौता... दिल्ली विधानसभा के मानसून सत्र का दूसरा दिन आज, CAG रिपोर्ट और नए विधेयकों पर हंगामे के आसार सिद्धार्थनगर में सीएम योगी आदित्यनाथ ने ₹311 करोड़ की 107 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्...

पैसों की बारिश! महिला वर्ल्ड चैंपियन टीम इंडिया पर BCCI ने लुटाए ₹51 करोड़, ICC की प्राइज मनी से भी बड़ा ऐलान

26

2 तारीख एक बार फिर भारतीय क्रिकेट के इतिहास में अमर हो गई. साढ़े 14 साल पहले मुंबई के वानखेडे स्टेडियम में एमएस धोनी की कप्तानी में 2 अप्रैल को भारतीय टीम ने वर्ल्ड कप जीतकर सालों का इंतजार खत्म किया था. अब 2 नवंबर को नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में भारतीय महिला टीम ने ICC विमेंस वर्ल्ड कप का खिताब जीतते हुए पहली बार चैंपियन बनकर इतिहास रच दिया. टीम इंडिया सिर्फ वर्ल्ड चैंपियन ही नहीं बनी, बल्कि वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे बड़ी प्राइज मनी भी अपने नाम कर ली.

ठीक 8 साल पहले टीम इंडिया को वर्ल्ड कप के फाइनल में इंग्लैंड के हाथों दिल तोड़ने वाली हार का सामना करना पड़ा था. मगर इस बार अपनी ही जमीन पर अपने लोगों के बीच टीम इंडिया के पास वर्ल्ड कप जीतकर इतिहास रचने का मौका था और हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने बिल्कुल भी निराश नहीं किया. रविवार को खेले गए इस खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका को 52 रन से हराया और पहली बार वर्ल्ड चैंपियन बन गई.

टीम इंडिया पर छप्पर फाड़ पैसों की बारिश

इस वर्ल्ड कप के शुरू होने से पहले ही ICC के अध्यक्ष जय शाह ने बड़ा ऐलान करते हुए टूर्नामेंट के लिए प्राइज मनी में जबरदस्त बढ़ोतरी की थी और इसकी पहली विजेता ही टीम इंडिया बन गई. वर्ल्ड चैंपियन बनने के बदले ICC की ओर से टीम इंडिया को 4.48 मिलियन डॉलर यानि करीब 40 करोड़ रुपये का इनाम मिला. ये महिला या पुरुष क्रिकेट के इतिहास में अब तक की सबसे बड़ी प्राइज मनी है. इतना ही नहीं, हर टीम की तरह भारतीय टीम को पहले से तय ढाई लाख डॉलर यानि करीब 2.22 करोड़ रुपये भी मिलेंगे. इसके अलावा लीग स्टेज में हर मैच जीतने के लिए टीम इंडिया को 34,314 डॉलर भी मिलेंगे. टीम इंडिया ने लीग स्टेज में 3 मैच जीते थे. इस तरह उसकी झोली करीब 92 लाख रुपये और आए.

हार के बावजूद साउथ अफ्रीका भी मालामाल

वहीं साउथ अफ्रीका खिताब जीतने से चूक गई लेकिन उसकी झोली में भी अब तक की सबसे बड़ी रनर-अप प्राइज मनी आई. अफ्रीकी टीम को दूसरे नंबर पर आने के बदले 2.24 मिलियन डॉलर यानि करीब 20 करोड़ रुपये मिले. इसके अलावा अफ्रीकी टीम को भी पहले से तय 2.22 करोड़ रुपये मिलेंगे. वहीं अफ्रीकी टीम ने लीग स्टेज में 5 मैच जीते थे और इसलिए उसे हर मैच के 34,314 डॉलर के हिसाब से 1.5 करोड़ से ज्यादा रुपये भी दिए जाएंगे.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.