Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
पीएम मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, इस साल भी जवानों के साथ मनाएंगे पावन पर्व भारत में बाल विवाह के आंकड़ों में आई गिरावट, फिर भी पश्चिम बंगाल और बिहार में स्थिति गंभीर— जानें रि... तमिलनाडु के विल्लुपुरम जिले में सामने आया एक बेहद अजीबोगरीब और हैरान करने वाला मामला, एक्स गर्लफ्रें... कर्नाटक के बेलगावी में सनसनीखेज वारदात, एसएसबी जवान प्रेमी ने 23 वर्षीय युवती की गला घोंटकर की हत्या कटिहार में चर्चित शाहरुल अपहरण और हत्याकांड मामला, अदालत ने 6 दोषियों को सुनाई उम्रकैद की सजा कोलकाता में तृणमूल नेता अभिषेक बनर्जी के घर के बाहर भारी हंगामा, ममता बनर्जी ने पुलिस कमिश्नर से मां... भदोही में ऑनर किलिंग का सनसनीखेज मामला, दो भाइयों ने की 12वीं की छात्र बहन की गला घोंटकर हत्या न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में बाल-बाल बची टीम इंडिया, बारिश और DLS नियम के सहारे 4 रन से जीता म... दिवाली 2026 पर घर लाएं सही लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति, जानें खरीदने और स्थापना के जरूरी नियम सोनिया गांधी का बड़ा खुलासा, बाबरी ढांचा गिरते देख रो पड़ी थीं— इंदिरा गांधी की इमरजेंसी को माना गलत...

MP कांग्रेस का मास्टरस्ट्रोक: जीतू पटवारी ने किया ऐलान- सरकार बनी तो ‘आरिफ मसूद’ बनेंगे उप-मुख्यमंत्री

39

मध्य प्रदेश में दो दशक से ज्यादा बीत चुके हैं लेकिन कांग्रेस सत्ता से बाहर हैं. हर चुनाव में माहौल ऐसा बनता है जैसे कांग्रेस की सरकार बनने जा रही हो. कांग्रेस में मुख्यमंत्री से लेकर मंत्री तक तय हों जाते हैं. अब 2028 वाले विधानसा चुनाव को लेकर कांग्रेस एक बार फिर से ओवर कॉन्फिडेंस हैं.

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने सभा में ऐलान किया कि सरकार आई तो हो सकता है कांग्रेस नेता आरिफ मसूद उप मुख्यमंत्री बने. इस ऐलान से कांग्रेस ने मुस्लिम वोट बैंक को भी साधने की कोशिश की है. उन्होंने यह ऐलान नेता प्रतिपक्ष की मौजूदगी में किया.

कार्यक्रम में मौजूद रहे कई दिग्गज नेता

भोपाल में आयोजित जश्न-ए-तहरीक आज़ादी, याद करो उस्मा की कुर्बानी कार्यक्रम में जीतू पटवारी ने कहा कि समय और परिस्थिति बनी तो आफ़ाक मसूद जैसे नेता उपमुख्यमंत्री बन सकते हैं. इस कार्यक्रम में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, विधायक और कई कांग्रेस पदाधिकारी भी मौजूद थे. जीतू पटवारी के इस बयान के दौरान मंच पर बैठे विधायक आरिफ मसूद मुस्कुराते हुए हाथ जोड़ते नज़र आए, जबकि सामने बैठी जनता तालियाँ बजाती दिखी।

शेखचिल्ली के सपने देख रहे जीतू पटवारी

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी द्वारा विधायक आरिफ मसूद को डिप्टी सीएम बनाने के संकेत वाले बयान पर सियासत तेज हो गई है. बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा ने पलटवार करते हुए कहा कि झूठ बोले कौवा काटे, झूठ ही तो बोलना है. कांग्रेस के 40-50 विधायक ढंग के नहीं हैं, और अगले चुनाव तक कितने बचेंगे इसकी कोई गारंटी नहीं है. एक-दो मुसलमान हैं तो उन्हें उपमुख्यमंत्री नहीं, प्रधानमंत्री बना दो – जनता तुम्हें बनने दे तब न.

अपने मुंह मियां मिट्ठू बनने का तंज

रामेश्वर शर्मा ने आगे कहा कि अपने मुंह मियां मिट्ठू बनने के लिए जीतू पटवारी शेख चिल्ली के हसीन सपने देख रहे हैं. जैसे बिहार में हाल हुआ, वैसा ही हाल तुम्हारा भी हो सकता है. जिसको तुम डिप्टी सीएम बना रहे हो, उसका भी वही हाल हो जाएगा.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.