Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
World Lung Day Health Tips: फेफड़ों को रखना है स्वस्थ तो एसी में बैठते वक्त इन बातों का रखें विशेष ध... PM Modi Memento Auction: पीएम मोदी को मिले उपहारों की नीलामी पर सुहेल सेठ का लेख, कहा- यह सेवा और त्... Bihar Crime News: जमुई और समस्तीपुर के बाद बांका में नाबालिग से छेड़छाड़, तेजस्वी यादव ने सरकार को घ... जमुई नाबालिग छात्रा से बदसलूकी मामला: दो महिला अधिकारियों को कमान, पीड़िता को जल्द न्याय दिलाने की त... भारत और वेस्टइंडीज के बीच 1st ODI: विराट-रोहित की मैदान पर वापसी, फैंस में भारी उत्साह 2026 बॉक्स ऑफिस का चौंकाने वाला सच: बड़े बजट और स्टारडम के बावजूद क्यों लड़खड़ाई बड़ी फिल्में? Iran Supreme Leader Health Rumors: मुज्तबा खामेनेई के स्वास्थ्य पर ईरान के राष्ट्रपति का बड़ा बयान, ... UPI New Rules 2026: 15 अक्टूबर से लागू होगा नया MDR सिस्टम, जानिए किन ट्रांजैक्शन पर लगेगा शुल्क और ... गूगल और यूट्यूब फ्री हैं तो फिर कैसे होती है अरबों की कमाई? जानिए गूगल का बिजनेस मॉडल Ganesh Visarjan 2026 Shubh Muhurat: अनंत चतुर्दशी पर गणेश विसर्जन का शुभ चौघड़िया मुहूर्त, पूजा विधि...

IND vs AUS: नंबर 1 बॉलर बाहर, 5 नए चेहरों के साथ उतरेगी टीम इंडिया, ऐसी है ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ फाइनल प्लेइंग 11

28

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच कैनबरा में पहले T20 का आगाज हो चुका है. इस मुकाबले का टॉस ऑस्ट्रेलिया ने जीता और पहले गेंदबाजी का फैसला किया. टॉस के बाद भारत और ऑस्ट्रेलिया ने अपनी-अपनी प्लेइंग इलेवन का ऐलान कर दिया. भारतीय टीम ने अपने नंबर 1 गेंदबाज को प्लेइंग इलेवन में नहीं रखा है. वहीं उनकी जगह हर्षित राणा को टीम में शामिल किया है.

टीम इंडिया ने अर्शदीप सिंह को किया बाहर

भारतीय टीम के नंबर 1 गेंदबाज कहने से यहां मतलब अर्शदीप सिंह से है, जो T20 इंटरनेशनल में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट चटकाए हैं. अर्शदीप ने अब तक खेले 65 T20I में 101 विकेट झटके हैं. वो भारत की तरफ से 100 प्लस T20I विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज हैं. इसके अलावा उनके पास ऑस्ट्रेलिया में भी T20 खेलने का अनुभव रहा है. बावजूद इसके उन्हें T20I टीम की प्लेइंग इलेवन में ना चुनना समझ से परे हैं.

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले T20 में टीम इंडिया ने अर्शदीप सिंह को मौका ना देकर हर्षित राणा को खिलाया है, जो कि ऑस्ट्रेलिया में पहली बार T20 खेलते दिखेंगे. इसके अलावा हर्षित के पास अर्शदीप सिंह जितने T20I मैच खेलने का अनुभव भी नहीं है.

ऑस्ट्रेलिया में पहली बार खेलेंगे ये पांच

हर्षित राणा के अलावा पहले T20 के लिए प्लेइंग इलेवन में शामिल किए गए ये 5 खिलाड़ी भी पहली बार ऑस्ट्रेलिया में खेलते दिखेंगे. उन खिलाड़ियों में अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, शिवम दुबे, वरुण चक्रवर्ती के नाम हैं.

ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग 11

भारत- अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल , सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, संजू सैमसन, शिवम दुबे, हर्षित राणा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह

ऑस्ट्रेलिया- ट्रेविस हेड, मिचेल मार्श ( कप्तान), जॉश इंग्लिस, टिम डेविड, मिचेल ओवन, मार्कस स्टोइनिस, जोश फिलिप, जेवियर बार्टलेट, नाथन एलिस, मैथ्यू कुन्हेमन, जॉश हेजलवुड

भारतीय टीम की कमान T20 सीरीज में सूर्यकुमार यादव के हाथों में है, जिनकी कप्तानी में जीत का प्रतिशत 80 से ऊपर का है. भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच कैनबरा में खेला जाने वाला ये दूसरा T20 है. दोनों टीमों ने पहला T20 साल 2020 में खेला था, जिसमें भारतीय टीम ने 161 रन डिफेंड करते हुए जीत दर्ज की थी.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.