Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

देवउठनी एकादशी के 20 दिन बाद शुरू होंगे शुभ कार्य, जानें इस साल कितने और अगले साल कितने दिन बजेंगी शहनाइयां

26

देवउठनी एकादशी के दिन जगत के पालनहार भगवान श्री हरि विष्णु चार माह की योगनिद्रा से जागते हैं. भगवान विष्णु के जागने के साथ ही चातुर्मास का समापन हो जाता है. ये एकादशी देवोत्थान और प्रबोधनी एकादशी भी कहलाती है. देवउठनी एकादशी से विवाह, मुंडन और गृह प्रवेश जैसे तमाम मांगलिक काम शुरू हो जाते हैं. इस साल देवउठनी एकादशी एक नवंबर को पड़ रही है.

इसके बाद हिंदू धर्म में तमाम मांगलिक काम शुरू हो जाएंगे. इस साल अब सिर्फ 11 ही विवाह के मुहूर्त बचे हैं. देवउठनी एकादशी से विवाह की शुरुआत हो जाती है. इस बार मांगलिक काम तो शुरू हो जाएंगे, लेकिन देवउठनी एकादशी के दिन विवाह नहीं होंगे. आइए जानते हैं इसकी वजह क्या है? साथ ही जानते हैं इस साल के बचे 11 और अगले साल के विवाह मुहूर्त के बारे में.

देवउठनी एकादशी के 20 दिन बाद क्यों शुरू होंगे विवाह?

इस बार देवउठनी एकादशी के 20 दिन बाद यानी 21 नवंबर से विवाह की शुरुआत होगी. देवउठनी एकादशी के दिन ग्रहों के राजा कहे जाने वाले सूर्य शुक्र के स्वामित्व वाली राशि तुला में रहेंगे. इस वजह से विवाह की शुरुआत 21 नवंबर से होगी. गत वर्ष 72 दिन ही विवाह के मुहूर्त थे. साल 2026 अधिक मास का वर्ष होने वाला है. यानी वर्ष 2026 में 13 माह होंगे.

अगले साल दो ज्येष्ठ माह होंगे. साल 2026 में 81 विवाह के मुहूर्त हैं. हालांकि साल 2026 के जनवरी माह में एक भी विवाह के मुहूर्त नहीं हैं. ऐसा इसलिए हैं क्योंकि जनवरी माह में शुक्र ग्रह अस्त हो रहे हैं.

वर्ष 2025 के विवाह मुहूर्त

नवंबर माह में 21 से 25 तारीख और 29, 30 तारीख को विवाह मुहूर्त हैं. इस माह में सात दिन विवाह मुहूर्त है. दिसंंबर माह में 1, 4, 5, और 6 तारीख को विवाह के मूहूर्त हैंं. इस माह चार दिन विवाह होंगे.

वर्ष 2026 के विवाह मुहूर्त

फरवरी माह में चार से आठ और 10 से 16 तारीख तक विवाह के मुहूर्त रहेंगे. इस माह में 12 दिन विवाह होंगे. मार्चमाह में तीन से चौदह तारीख तक विवाह के मुहूर्त रहेंगे. इस माह में 12 दिन विवाह होंगे. अप्रैल माह में 15, 20, 21 फिर 25 से 30 तारीख तक विवाह के मुहूर्त रहेंगे. इस माह में 9 दिन विवाह होंगे. मई माह में 1, फिर 3 से 9 और 12, 13 और 14 तारीख को विवाह के मुहूर्त रहेंगे. इस माह में 11 दिन विवाह होंगे. जून माह में 19 से 30 तारीख तक विवाह के मुहूर्त रहेंगे. इस माह में 12 दिन विवाह होंगे. जुलाई माह में 1, 2 फिर 6 से 8 और 11, 12 तारीख को विवाह के मुहूर्त रहेंगे. इस माह में 7 दिन विवाह होंगे. नवंबर माह में 20, 21 फिर 24 से 27 और 30 तारीख को विवाह के मुहूर्त रहेंगे. इस माह में 7 दिन विवाह होंगे. दिसंबर माह में 1 से 6 और 9 से 13 तारीख तक विवाह के मुहूर्त रहेंगे. इस माह में 11 दिन विवाह होंगे. सामूहिक विवाह 30 अप्रैल (अक्षय तृतीया)

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.