Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Ganga-Yamuna Expressway Link: यमुना एक्सप्रेसवे से जुड़ेगा गंगा एक्सप्रेसवे, 16 गांवों की 740 एकड़ ज... Bilaspur Crime News: बिलासपुर में सराफा कारोबारी से बड़ी उठाईगिरी, बाइक सवार तीन लुटेरों ने दिनदहाड़... Devi Ahilyabai Holkar Airport News: इंदौर एयरपोर्ट का होगा कायाकल्प: 1 करोड़ यात्री क्षमता के लिए अप... Railway News Update: होली पर कंफर्म टिकट की टेंशन खत्म! रेलवे ने चलाई फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें, आज से... Gwalior News Update: सवर्ण समाज का ग्वालियर में शक्ति प्रदर्शन: आरक्षण और UGC के मुद्दों पर लामबंद ह... Shocking Incident: 5 दिनों तक मां की लाश के साथ रहा परिवार, पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो मंजर देख रह गई ... भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा प्रोजेक्ट! 2600 करोड़ की सड़क बनने से पहले ही धंसी, ओवरब्रिज की दीवारों पर आ... त्योहारों पर 'मौत' का सामान! गंदगी में बन रहे थे 1600 किलो गुलाब जामुन, प्रशासन की छापेमारी से मिलाव... Gwalior Board Exam 2026: ग्वालियर में 150 छात्रों को दिए गए गलत पेपर, परीक्षा केंद्र पर 2 घंटे तक चल... MP Road Accident News: मध्य प्रदेश में भीषण सड़क हादसा: नेशनल हाईवे 719 पर बस और वैन की जोरदार भिड़ं...

राहुल गांधी का तंज: ‘वोट के लिए मोदी कुछ भी कर सकते हैं’, यमुना का उदाहरण देते हुए मुजफ्फरपुर रैली में साधा निशाना

5

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बिहार के मुजफ्फरपुर में तेजस्वी यादव के साथ चुनावी रैली को संबोधित किया. यहां उन्होंने कहा कि बिहार के युवा निराश हैं. मैं जहां जाता हूं वहां बिहार के युवा मिलते हैं. नीतीश कुमार 20 साल से हैं, लेकिन उन्होंने कुछ नहीं किया. बिहार के युवा को बिहार में ही मौका नहीं मिलता. बिहारियों का बिहार में भविष्य नहीं है. तेजस्वी बिहार को आगे ले जाना चाहते हैं. नीतीश कुमार का रिमोट कंट्रोल बीजेपी के हाथ में हैं. पीएम मोदी जाति जनगणना पर कुछ नहीं बोले. वो वोट के लिए कुछ भी करेंगे.

राहुल ने कहा कि नीतीश कुमार खुद को अति पिछड़ा कहते हैं. बताइए उन्होंने पिछले 20 सालों में बिहार में शिक्षा, स्वास्थ्य और रोज़गार के लिए क्या किया है. क्या आप ऐसा राज्य चाहते हैं जहां आपको कुछ न मिले? हमें ऐसा बिहार नहीं चाहिए. हमें ऐसा बिहार चाहिए जहां स्वास्थ्य, शिक्षा और रोजगार हो.

लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने कहा कि नीतीश जी के चेहरे का इस्तेमाल हो रहा है. रिमोट कंट्रोल भाजपा के हाथ में है. आपको ये नहीं सोचना चाहिए कि अति पिछड़ों की आवाज वहां सुनी जाती है. तीन-चार लोग इसे कंट्रोल करते हैं. भाजपा इसे कंट्रोल करती है. रिमोट कंट्रोल उनके हाथ में है और उन्हें सामाजिक न्याय से कोई लेना-देना नहीं है. मैंने लोकसभा में प्रधानमंत्री के सामने कहा था कि आप जातिगत जनगणना करवाइए. उन्होंने एक शब्द भी नहीं कहा. भाजपा सामाजिक न्याय के खिलाफ है. वे इसे नहीं चाहते.

उन्होंने कहा कि पीएम मोदी छठ की पूजा कर सकें, इसके लिए दिल्ली में यमुना के बगल में साफ पानी का तालाब बनाया गया. यमुना में गंदा पानी था, कोई पी ले और नहा ले तो बीमार हो जाएगा. मोदी जी को ड्रामा करना था तो उसमें साफ पानी पाइप से लाया गया. टीवी पर वो पाइप दिख गया, मोदी जी के लिए साफ पानी आएगा और बाकी हिंदुस्तान गंदे पानी में नहाएगा. पाइप दिखते ही मोदी जी नहीं आए. उनको यमुना और छठ पूजा से कोई लेना-देना नहीं है. उन्हें बस आपका वोट चाहिए. वोट के लिए उनसे कुछ भी करवा लो. आप कहोगे कि वोट के लिए स्टेज पर नाच लो तो वो डांस कर लेंगे. वोट के लिए वो कुछ भी कर देंगे.

बिहार में भी वोट चोरी का प्रयास होगा

राहुल गांधी ने यहां एक बार फिर वोट चोरी का मुद्दा उठाया और कहा कि इन्होंने महाराष्ट्र और हरियाणा में चुनाव चोरी किया. ये बिहार में भी पूरी कोशिश करेंगे. ये लगे हुए हैं. SIR का ये ही मतलब है. आपको इसे रोकना है. महागठबंधन के लोगों को बाहर निकलना होगा. हम ऐसी सरकार बनाएंगे जिसमें सब हों. किसी के साथ भेदभाव नहीं होगा.

बिहार के लोग किसी से पीछे नहीं

उन्होंने कहा कि आपके प्रयासों से भारत और विदेशों में शहरों का विकास हुआ है. आप बिहार में ऐसा क्यों नहीं कर सकते. हम ऐसा बिहार बनाना चाहते हैं जहां दूसरे राज्यों के लोग काम करने आएं. छात्र पढ़ाई में अपनी पूरी ताकत झोंक देते हैं, लेकिन यह पेपर लीक के कारण बर्बाद हो जाती है जिससे कुछ लोगों को फायदा होता है. बिहार के लोग किसी भी मामले में किसी से कम नहीं हैं. यह प्रदेश सबसे आगे जा सकता है और जाएगा.

मेड इन चाइना नहीं, मेड इन बिहार हो

बताइए आपके फोन के पीछे क्या लिखा है? मेड इन चाइना. मोदी जी ने नोटबंदी और जीएसटी लागू करके सारे छोटे-मोटे कारोबार बर्बाद कर दिए हैं. जहां देखो वहां मेड इन चाइना लिखा है. हमारा कहना है कि मेड इन चाइना नहीं, मेड इन बिहार होना चाहिए. मोबाइल, शर्ट, पैंट, ये सब बिहार में बनें और बिहार के युवाओं को उन फैक्ट्रियों में रोजगार मिले. हमें ऐसा ही बिहार चाहिए.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.