Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

भिलाई में छठ महापर्व का समापन, व्रतियों ने परिवार की सुख, समृद्धि और दीर्घायु की मांगी मन्नत

7

भिलाई: सूर्य उपासना का महापर्व छठ ट्विनसिटी में आस्था और श्रद्धा के साथ संपन्न हुआ. मंगलवार की सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर व्रती महिलाओं ने तीन दिन के कठिन व्रत का समापन किया. पारंपरिक लोकगीतों की मधुर धुनों उगाही सूरज देव, अरघ के रे बेरवा.. के बीच घाटों का माहौल भक्ति में डूबा रहा.

भिलाई दुर्ग में हजारों लोग मनाते हैं छठ: दुर्ग जिले के तालाबों में अलसुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी. घाटों पर व्रती महिलाएं परिवार की सुख, समृद्धि और संतान की दीर्घायु की कामना करते हुए कमर तक जल में खड़ी होकर भगवान भास्कर को अर्घ्य दे रही थीं. इससे पहले सोमवार शाम को अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देने के बाद व्रतियों ने पूरी रात जागरण कर गीत-भजन के साथ छठी मैया की आराधना की.

भिलाई के सभी तालाबों में छठ महापर्व का उत्साह: सुबह पहली किरण फूटने से पहले दीपदान कर श्रद्धालुओं ने अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए छठी मैया का आभार जताया. घाटों पर सुहागिनों ने एक-दूसरे को सिंदूर लगाकर अपने पति की लंबी उम्र की कामना की और छठी मैया को विधि-विधान से विदाई दी.

छठ महापर्व का समापन: इस मौके पर पूर्व मंत्री एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेम प्रकाश पांडे भी घाट पहुंचे. उन्होंने सभी व्रतधारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा की तीन दिनों की कठोर तपस्या के बाद आज व्रत का समापन हुआ है. यह पर्व जन-जन की आस्था और अनुशासन का प्रतीक है. मैं सभी व्रतियों और श्रद्धालुओं को छठ महापर्व की हार्दिक बधाई देता हूं.

छठ पर्व के दौरान पूरे शहर में सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम रहे, वहीं नगर निगम की ओर से घाटों की साफ-सफाई और रोशनी की व्यवस्था की गई. भक्ति, अनुशासन और लोकगीतों के संगम ने ट्विनसिटी के घाटों को एक अद्भुत दृश्य बना दिया.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.