Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
CG Transport SI Recruitment: छत्तीसगढ़ परिवहन उपनिरीक्षक भर्ती नियमों में बड़ा बदलाव; 50% पद CGPSC स... Rahul Gandhi Indore Visit: राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम पर सुरक्षा का कड़ा पहरा; राजीव गांधी हत्या... Indore Cyber Fraud: सावधान! आधार और KYC का गलत इस्तेमाल कर एक्टिवेट की 101 फर्जी सिम; साइबर सेल ने आ... Sandipani School Bus Crisis: ग्वालियर-चंबल में सांदीपनि स्कूलों की बस सेवा ठप! 2.5 महीने बीते, 512 र... Ujjain Yuva Dharm Sansad: उज्जैन में युवा धर्म संसद का आगाज! RSS प्रमुख मोहन भागवत करेंगे उद्घाटन, म... Bihar Crime News: कैमूर में जमीन के पैसों के विवाद में जिंदा जलाए गए फौजी की मौत, गुस्साए ग्रामीणों ... Gaya Pitru Paksha Mela 2026: गया में ऑनलाइन पिंडदान और टूरिज्म पैकेज पर विवाद, पंडा समाज ने जताई कड़... Nashik Illegal Tree Felling: नासिक में विज्ञापन बोर्ड के लिए काटे गए 50 से ज्यादा पेड़, विज्ञापन कंप... Ashirwad Ka Diya Campaign: पीएम मोदी के जन्मदिन पर वाराणसी से लेकर कोलकाता तक जलाए गए दीये, सीएम योग... Kurnool Ganesh Visarjan News: गणपति बप्पा को वापस मांगते हुए रोता दिखा बच्चा, वीडियो सोशल मीडिया पर ...

छत्तीसगढ़ी लोककला हमारी पहचान, जल्द बनेगी फिल्म सिटी : विष्णुदेव साय

32

दुर्ग : दुर्ग जिले के मेड़ेसरा गांव में अंतर्राष्ट्रीय कलाकार दिवस के अवसर पर दो दिवसीय भव्य कार्यक्रम का आयोजन हुआ.जिसके समापन के मौके पर सीएम विष्णुदेव साय मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे. उनके साथ उपमुख्यमंत्री अरुण साव और दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर भी मंचासीन रहे. कार्यक्रम की अध्यक्षता अहिवारा विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा ने की. आपको बता दें कि इस समारोह में देशभर के पंडवानी और पंथी नृत्य के नामी कलाकारों ने हिस्सा लिया.

लोक कलाकारों का हुआ सम्मान : समारोह में मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति और परंपरा की झलक पेश करने वाले कलाकारों को सम्मानित किया. उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की धरती कला, संस्कृति और परंपरा से समृद्ध है. पंडवानी और पंथी जैसे लोकनृत्यों ने प्रदेश को न केवल राष्ट्रीय बल्कि अंतर्राष्ट्रीय पहचान दिलाई है. मुख्यमंत्री ने पंडवानी गायिका पद्मविभूषण तीजन बाई और पद्मश्री ऊषा बारले सहित सभी कलाकारों को बधाई दी.

राज्य सरकार छत्तीसगढ़ में फिल्म सिटी के निर्माण की दिशा में कार्य कर रही है और इसके लिए बजट का आवंटन भी किया जा चुका है, जिससे कला और कलाकारों को नए अवसर प्राप्त होंगे.मेड़ेसरा में आयोजित ये कार्यक्रम छत्तीसगढ़ की लोककला, संस्कृति और परंपरा का जीवंत प्रतीक बनकर सामने आया है – विष्णुदेव साय,सीएम छग

वहीं बस संचालकों की हड़ताल पर उन्होंने कहा कि जो मांगें जायज होंगी, उन्हें सरकार सुनेगी और समाधान किया जाएगा. नक्सलवाद पर बोलते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले 20 महीनों में हमारे जवानों ने नक्सलियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की है. कई बड़े नक्सली आत्मसमर्पण कर चुके हैं. हमारी पुनर्वास नीति के सकारात्मक परिणाम मिल रहे हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.