Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
भारत में शराब की खपत के चौंकाने वाले आंकड़े: कर्नाटक पहले स्थान पर, दक्षिण भारतीय राज्यों का दबदबा दिल्ली से छतरपुर जा रही बस में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, मची अफरा-तफरी मुंबई के कांदिवली में 13 साल की नाबालिग से गैंगरेप, चार आरोपी गिरफ्तार, पांच की तलाश जारी small savings schemes 2026, fixed deposit interest rates, डाकघर बचत योजनाएं, बैंक एफडी तुलना. साइबर हमलों से निपटने के लिए OpenAI ने लॉन्च किए दो नए सिक्योरिटी टूल्स, सॉफ्टवेयर की कमजोरियां करें... वर्ल्ड डायबिटीज डे विशेष: खाने के तुरंत बाद सिर्फ 10 मिनट टहलने से कैसे कंट्रोल होता है ब्लड शुगर? ज... अहिल्यानगर में साईं भक्त की अनूठी श्रद्धा: शिरडी में बाबा को अर्पित की 91 लाख रुपये की सोने-चांदी की... उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 38 आईएएस अधिकारियों के तबादले, पांच जिलों को मिले नए जिलाधिक... दिल्ली में प्रदूषण का कहर जारी: औसत AQI 349 के साथ हवा ‘बेहद खराब’, कई इलाकों में स्थिति गंभीर कर्नाटक के कोडागु में दिल दहला देने वाली घटना: मां ने 8 महीने के मासूम को सूटकेस में बंद कर लगाया ता...

सिवनी हवाला कांड: पूजा पांडेय के ‘सर’ की पहचान पर SIT का फोकस, META से मांगी गई पूरी WhatsApp कॉल डिटेल

32

सिवनी के बहुचर्चित हवाला लूट कांड की जांच कर रही विशेष जांच दल (SIT) अब इस मामले में ‘रहस्यमय सर’ की पहचान उजागर करने के लिए डिजिटल जासूसी का सहारा ले रही है. लूट के आरोपी पुलिसकर्मियों से पूछताछ में सामने आया था कि CSP पूजा पांडे वारदात की रात एक व्यक्ति से व्हाट्सएप कॉल पर लंबी बात कर रही थीं और उसे ‘सर’ कहकर संबोधित कर रही थीं.

टेलीकॉम कंपनी से पूजा पांडेय के नंबर की CDR (कॉल डिटेल रिकॉर्ड) मांगी गई, लेकिन उसमें किसी लंबी कॉल की जानकारी नहीं मिली. इससे SIT को शक हुआ कि कॉल व्हाट्सएप (VoIP) पर की गई थी.

गुत्थी सुलझाने के लिए, SIT ने अब मेटा (Meta) से पूजा पांडे के व्हाट्सएप कॉल का डेटा मांगा है. यह डेटा कैलिफ़ोर्निया (अमेरिका) से आने की उम्मीद है.

CSP पूजा पांडेय की लोकेशन 
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, रात 1 बजे से लेकर सुबह 5 बजे तक पूजा पांडेय के मोबाइल की लोकेशन सीलादेही बायपास के पास वारदात वाली जगह पर ही थी. इसी दौरान 3 करोड़ रुपये लेकर जा रहे दोनों कारोबारियों की लोकेशन भी उसी इलाके में थी.

DSP पंकज मिश्रा का बयान
SIT ने बालाघाट जिले में हॉक फोर्स के DSP पंकज मिश्रा का बयान दर्ज किया है. डीएसपी मिश्रा ने ही पूजा पांडेय को हवाला की बड़ी रकम जबलपुर से नागपुर जाने की जानकारी दी थी.

DSP मिश्रा ने बताया कि जबलपुर क्राइम ब्रांच के एक कांस्टेबल ने उन्हें सूचना दी थी. उन्होंने पूजा पांडेय (जो उनके बैच की हैं) को जानकारी दी और रकम जब्त होने तक उनका कई बार कॉल आया.

पंकज मिश्रा ने ‘सर’ कहे जाने की बात से इनकार करते हुए कहा कि एक ही बैच का होने की वजह से सीनियर-जूनियर जैसा कुछ नहीं है, इसलिए ‘सर’ या ‘मैडम’ जैसे शब्दों का इस्तेमाल नहीं होता.

SIT में शामिल अधिकारी इस मामले में जांच जारी होने की बात कहकर कुछ भी बोलने से बच रहे हैं. SIT को उम्मीद है कि व्हाट्सएप से डेटा मिलने के बाद ‘सर’ वाली गुत्थी सुलझ जाएगी.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.