Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

छठ महापर्व की तैयारी शुरु, तालाब और नदी के घाटों की हो रही सफाई

18

बलरामपुर रामानुजगंज : छत्तीसगढ़ में छठ पूजा की तैयारियां शुरु हो गई हैं.मूलत: उत्तर भारतीयों का ये पर्व अब धीरे-धीरे देश के अन्य राज्यों में भी फेमस हो रहा है. इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ में भी छठ पूजा को लेकर उत्तर भारतीयों में काफी उत्साह देखा जा रहा है.बात यदि बलरामपुर रामानुजगंज की करें तो यहां पर हर साल कन्हर नदी के तट पर छठ पर्व मनाया जाता है.जिसके लिए अब घाट की सफाई शुरु की जा चुकी है.नगर पालिका अध्यक्ष सीएओ जनप्रतिनिधि और अधिकारी कर्मचारी छठ घाटों का निरीक्षण कर व्यवस्था का जायजा ले रहे हैं.

छठ पूजा में दिखेगी रौनक : रामानुजगंज के कन्हर नदी के दोनों तरफ दर्जन भर अस्थाई छठ घाट बनाए जा रहे हैं जहां छत्तीसगढ़ और झारखंड दोनों राज्यों के हजारों छठ व्रती और श्रद्धालु यहां छठ पूजा में शामिल होंगे. रामानुजगंज के रहने वाले शिक्षक मंटू ठाकुर ने बताया कि छठ की तैयारी बहुत अच्छे से की जा रही है.

समय से पहले एनीकट खोल दिया गया है, तो सभी के लिए बहुत पर्याप्त जगह मिल जाएगा. यहां छत्तीसगढ़ झारखंड सहित आसपास के गांव से आए हुए लोग भी छठ करते हैं. भीड़ ज्यादा हो जाता है इसलिए जगह पहले ही रोकना पड़ता है – मिंटू ठाकुर, स्थानीय

नगर पालिका की टीम कर रही सफाई : रामानुजगंज के स्थानीय नागरिक अंकित गुप्ता ने के मुताबिक छठ घाट की तैयारी को लेकर दीपावली से पहले ही साफ सफाई के लिए अमला नगर पालिका ने लगाया है लोग दिवाली से पहले ही थाला बनाते हैं. थाला देखकर लग रहा है कि इस बार रामानुजगंज में बहुत ज्यादा छठ होने वाला है हमने देखा कि नगर पालिका अध्यक्ष सीएमओ और उनकी टीम यहां निरीक्षण करने पहुंचे थे.

यहां छठ काफी धूमधाम से मनाया जाता है काफी भीड़ रहता है.यहां का छठ देखने में काफी आनंद आता है. झारखंड से सटा हुआ है दोनों तरफ जब छठ होता है तो बेहतरीन नजारा देखने को मिलता है- अंकित गुप्ता, स्थानीय नागरिक

छठ घाटों का किया जा रहा निरीक्षण : रामानुजगंज नगर पालिका के मुख्य अधिकारी सीएमओ ने जानकारी देते हुए बताया कि छठ महापर्व की तैयारी को लेकर शहर के सभी छठ घाटों की साफ सफाई कराया जा रहा है. छठ घाटों की व्यवस्था का निरीक्षण भी हम लगातार कर रहे हैं. व्यवस्था में जो भी कमी नजर आ रही है उसमें सुधार कराया जा रहा है. श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा ना हो इसके लिए पहले से ही नगर पालिका की टीम व्यवस्था बनाने में जुटी है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.