Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Prashant Kishor Delhi Expansion: जन सुराज पार्टी जल्द करेगी दिल्ली स्टीयरिंग कमेटी का ऐलान, पूर्वांच... Surajpur Police Action: सूरजपुर में अपराध के 2 बड़े मामले! उमापुर में पति अरेस्ट, पकनी गांव में आशिक... Chhattisgarh Crime: कांकेर के आमाबेड़ा में सगे भाई की हत्या, 16 गवाहों के बयान पर दोषी को मिली उम्रक... Chhattisgarh Forest News: ढोढ़ीआरा जंगल में करंट लगने से नर हाथी की मौत, 11 शिकारियों के समूह का खुल... Bank Strike in Jashpur: 28 से 30 सितंबर तक बैंकों की हड़ताल; परेशानी से बचने के लिए रविवार को भी खुल... Raipur Ganesh Visarjan: महादेव घाट पर 3180 मूर्तियों का विसर्जन, भारी बारिश में भी दिखा बाप्पा के भक... Jharkhand Education News: हाउसहोल्ड सर्वे में लापरवाही, 2470 शिक्षकों और 56 अधिकारियों को शोकॉज नोटि... Jharkhand Rain Alert: रांची में मूसलाधार बारिश का कहर, खतरे के निशान के करीब पहुंचे डैम के जलस्तर Jamshedpur Bank Robbery: गोलमुरी केनरा बैंक डकैती में पुलिस का बड़ा एक्शन, 5 डकैतों पर 2-2 लाख का इन... Ranchi Police Action: जमशेदपुर हादसे के बाद अलर्ट पर रांची पुलिस, NH और रिंग रोड पर रातभर चला चेकिंग...

कलयुगी माँ! प्रेमी के लिए 2 महीने की बेटी को उतारा मौत के घाट, ‘बाधा’ बताकर घोंटा मासूम का गला

26

उत्तर प्रदेश के अयोध्या से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. यहां प्यार में पागल एक महिला ने दो महीने की मासूम बेटी हत्याकर दी. महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर हत्या की घटना को अंजाम दिया. दिवाली की खुशियों के बीच इस दिलदहला देने वाली घटना से इलाके में सनसनी फैल गई. हत्या की जानकारी के बाद पुलिस ने मामले की जांच करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. वहीं पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने अपने गुनाह कबूल किया है.

मामला मवई थाना क्षेत्र के लखनीपुर गांव का है. यहां पूजा नाम की महिला की शादी देशराज के साथ हुई थी. देशराज मुंबई में रहकर मजदूरी करता था. मजदूरी करने और काम की तलाश की वजह से देशराज अक्सर घर से बाहर रहता था. परिजनों ने बतयाा कि शादी के बाद से ही दोनों के बीच विवाद होने लगा. वहीं पूजा का अवैध संबंध गांव के ही सत्यनाम के युवक से हो गया. इसी साल अगस्त महीने में पूजा ने एक बच्ची को जन्म दिया.

गला घोंटकर कर दी हत्या

महिला और उसके प्रेमी ने बताया कि ये बच्ची ही उसके अवैध संबंधों के बीच बाधा बन रही थी. जिससे परेशान हो पूजा ने 19 अक्टूबर को अपने प्रेमी सत्यनाम के साथ मिलकर मासूम का गला घोंट कर हत्या कर दी. फिर वारदात को छिपाने के लिए परिवार से झूठ बोलते रहे.

वहीं परिजनों को शक हुआ तो पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, रिपोर्ट में गला घोंटकर हत्या की पुष्टि हुई. इस पर पुलिस ने महिला और उसके प्रेमी को हिरासत में लेकर पूछताछ की. सख्ती से पूछताछ के दौरान पूजा ने अपना जुर्म कबूल कर लिया. इस पर पुलिस ने मां व प्रेमी को गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई में जुट गई. थानाध्यक्ष सुरेश पटेल ने बताया कि हत्या के पीछे पारिवारिक विवाद और प्रेम संबंध का मामला सामने आया है.

दो दिन बाद वारदात का हुआ खुलासा

परिजनों ने कहा कि पुलिस से शिकायत करने के बाद भी पुलिस इस मामले को दो दिन तक दबाए रही. लेकिन जब पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आई तो पुलिस हरकत में आई और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. वारदात की सच्चाई मालूम होने पर इलाके में हड़कंप मच गया. घटना से लखनीपुर गांव मातम में डूबा गया.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.