Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
BSF Attari Border News: अटारी सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का नया शेड्यूल जारी; शाम 5:30 बजे शुरू होगी पर... Batala Viral Video: गुरु नानक देव जी के विवाह पर्व में ट्रैक्टर स्टंट पड़ा भारी; तेज रफ्तार में पलटा... Dubai Visa Fraud: 90 हजार में दुबई भेजा, छीना पासपोर्ट और मुर्गीखाने में रखा! जालंधर के पीड़ित ने सु... Amritsar Flooding Alert: तरनतारन रोड के पास नहर टूटने से मचा हड़कंप; मिट्टी की बोरियों से दरार भरने ... Punjab Gold Silver Price Today: पंजाब में उछले सोना-चांदी के दाम; जालंधर में 24 कैरेट सोना ₹1.58 लाख... Ferozepur Central Jail: केंद्रीय जेल फिरोजपुर में फिर चला तलाशी अभियान; 10 और मोबाइल फोन बरामद, कैदि... Etah Fake University Scam: एटा में चायवाले के नाम पर चल रही थी फर्जी यूनिवर्सिटी; भेद खुला तो प्रिंस... Bihar Flood Relief: सीएम सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दान दी एक महीने की सैलरी; नितिन नब... Durg News Today: फेसबुक पोस्ट पर बवाल; भिलाई-3 थाने पहुंचे कांग्रेसी, भाजयुमो नेता पर FIR और गिरफ्ता... Agra Mahakumbh Ambikapur: सीएम विष्णु देव साय ने किया 'अग्र महाकुंभ 2026' का शुभारंभ; अग्रवाल समाज क...

Canada में मशहूर Punjabi Singer पर फायरिंग, इस गैंग ने ली जिम्मेदारी

28

कनाडा में मशहूर पंजाबी सिंगर तेजी काहलोन पर गोलीबारी की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि इस हमले की जिम्मेदारी गैंगस्टर रोहित गोदारा के गिरोह ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए ली है।

सूत्रों के मुताबिक, सोशल मीडिया पर महिंदर सरन नाम के एक व्यक्ति ने पोस्ट कर दावा किया कि तेजी काहलो पर हमला उनके गैंग ने करवाया है। पोस्ट में कहा गया कि गायक को पेट में गोलियां लगीं और यह सिर्फ एक “चेतावनी” थी। पोस्ट में धमकी दी गई कि अगर तेजी काहलो अब भी नहीं समझे, तो अगली बार उन्हें “खत्म कर दिया जाएगा।” गैंग ने आरोप लगाया कि तेजी काहलो उनके दुश्मनों को हथियार और आर्थिक मदद देते थे, जिसके चलते उस पर हमला किया गया। पोस्ट में आगे कहा गया कि जो भी व्यक्ति तेजी काहलो का साथ देगा या गोदारा गैंग के खिलाफ जाएगा, उसे भी बख्शा नहीं जाएगा। गैंगस्टर ने चेतावनी भरे लहजे में लिखा, “यह सिर्फ शुरुआत है, आगे और बड़े हमले होंगे।”

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, इस घटना के बाद कनाडा की सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर हैं। हाल ही में कॉमेडियन कपिल शर्मा के रेस्टोरेंट और यूट्यूबर एल्विश यादव के घर पर भी फायरिंग की घटनाएं हुई थीं। फिलहाल तेजी काहलो की सेहत को लेकर कोई आधिकारिक अपडेट सामने नहीं आया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.