Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Indore Court Order: सड़क हादसे में मृत दूध व्यवसायी के परिवार को मिलेगा 36 लाख मुआवजा; बीमा कंपनी को... Durg Bhilai News: जवाहर मार्केट की ज्वेलर्स दुकान में लगी आग; दमकल टीम ने 1 टैंकर पानी से पाया काबू,... Dhanbad News: 1 घंटे में जमींदोज हुए 4 मकान! धनबाद के लोयाबाद में भू-धंसान से दहशत; ग्रामीणों ने की ... Deoria Viral Video: बुजुर्ग का पैर पकड़कर एक्सरसाइज कराते दिखे यूपी के मंत्री सूर्य प्रताप शाही; वीड... Jodhpur Air Force Station: 'वीर गार्डियन 2026' में दिखा तेजस और F-2A का दम; एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ... Maharashtra Politics News: लातूर के होटल आमेर में खूनी वारदात; परली के शेख मन्सूर अली की हत्या, CCTV... Bareilly Nagar Nigam Action: खसरा संख्या 220-221 की जमीन पर अवैध कब्जे; नोटिस के बाद हड़कंप, वसूला ज... Katihar Express Viral Video: रात में कोलकाता जा रही ट्रेन के कोच में दिखा सांप; यात्रियों में मची अफ... IIT Bombay Suicide News: 22 साल के साहिल वाकोडे सुसाइड केस की जांच क्राइम ब्रांच को सौंपी; प्रोफेसर ... Lawrence Bishnoi Gang News: नेपाल भाग गए थे 5 लाख के इनामी बदमाश; जोधपुर के होटल से अफीम, रिवॉल्वर औ...

रणवीर-दीपिका की लाडली ‘दुआ’ की नेट वर्थ! सिर्फ 1 साल की उम्र में इतनी संपत्ति की मालकिन, रकम सुन उड़ जाएंगे आपके होश

28

बॉलीवुड के पावरफुल कपल माने जाने वाले रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने अपनी बेटी दुआ की पहली तस्वीर दिवाली के मौके पर सोशल मीडिया पर शेयर की. साल 2024 में 8 सितंबर को जन्मी दुआ अब एक साल की हो चुकी हैं और पहली बार उनके प्यारे से चेहरे की झलक दुनिया को देखने को मिली.

दीपिका ने अपने इंस्टाग्राम पर एक खास तस्वीर पोस्ट की, जिसमें रणवीर और दीपिका अपनी बेटी को प्यार से निहारते नजर आ रहे हैं. तस्वीर में रणवीर अपनी बेटी को गोद में थामे हुए मुस्कुरा रहे हैं और दीपिका प्यार से उसे देख रही हैं. दुआ की मासूम मुस्कान ने फैंस का दिल जीत लिया है. बता दें कि एक साल की दुआ करोड़ों की संपत्ति की उत्तराधिकारी हैं. आइए जानते दुआ के मम्मी-पापा दीपिका और रणवीर कितने अमीर हैं.

दीपिका और रणवीर की कुल नेटवर्थ

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह दोनों ही फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार्स हैं. फिल्मों के अलावा दोनों ने ऐड्स, ब्रांड एंडोर्समेंट्स और बिज़नेस इन्वेस्टमेंट्स से भी करोड़ों की कमाई की है. रणवीर सिंह ने साल 2010 में फिल्म बैंड बाजा बारात से डेब्यू किया था. उसके बाद से उन्होंने कई हिट फिल्में दी हैं. रणवीर को उनके अनोखे फैशन और एनर्जी के लिए जाना जाता है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार रणवीर की कुल संपत्ति लगभग 415 करोड़ रुपये है.

वहीं दीपिका पादुकोण का नाम भारत की सबसे महंगी और सफल एक्ट्रेसेज़ में आता है. सिर्फ फिल्मों से ही नहीं, बल्कि वो एक एंडोर्समेंट के लिए 8 करोड़ रुपये तक चार्ज करती हैं. कई बड़े ब्रांड्स की एंबेसडर रहने वाली दीपिका ने कई फैशन और हेल्थ स्टार्टअप्स में निवेश भी किया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी कुल संपत्ति 900 करोड़ रुपये से ज्यादा है.

दुआ बनी 1315 करोड़ की संपत्ति की वारिस

अगर रणवीर और दीपिका की ज्वाइंट नेटवर्थ की बात करें, तो दोनों मिलाकर कपल लगभग 1315 करोड़ रुपये की संपत्ति के मालिक हैं. ऐसे में उनकी एक साल की बेटी दुआ इस भारी-भरकम दौलत की उत्तराधिकारी बन गई हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.