Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' बयान पर किरेन रिजिजू का विपक्ष पर तीखा पलटवार रामपुरहाट टीएमसी दफ्तर में फंदे से लटके मिले पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी: सुसाइड नोट में मानसिक ... बॉम्बे हाईकोर्ट क्लर्क टाइपिंग टेस्ट में तकनीकी गड़बड़ी: वाशिम समेत कई केंद्रों पर हंगामा, छात्रों न... 'बिहार बन रहा पेपर लीक की राजधानी': तेजस्वी यादव का NDA सरकार पर तीखा हमला, 19 अगस्त को राजभवन मार्च... पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' बयान पर BJP-कांग्रेस आमने-सामने, छिड़ा सियासी घमासान बरेली: सरकारी नौकरी का झांसा देकर रचाई शादी, विरोध पर बेल्ट से पीटा और छीने जेवर; पति समेत ससुराल वा... सुखबीर बादल पर हमले की NIA जांच की मांग: हरसिमरत कौर बादल ने गृह मंत्री अमित शाह को लिखा पत्र, बड़ी ... भिवंडी: दरगाह में इलाज के नाम पर महिला से अघोरी रस्में व प्रताड़ना; UP भागने की फिराक में था मौलवी, ... दिल्ली में पूरा हुआ 100 'अटल कैंटीन' का संकल्प: DU मेट्रो स्टेशन से 25 नई कैंटीन शुरू, मात्र ₹5 में ... रीवा में स्वास्थ्य तंत्र की लापरवाही: 2 घंटे तक नहीं पहुंची 108 एंबुलेंस, सांस लेने में तकलीफ से जूझ...

देसी ऐप Mappls का जलवा! Google Maps को भी दे रहा टक्कर, मिलते हैं ऐसे शानदार फीचर्स जो किसी और में नहीं

23

भारत में लोगों के बीच अब स्वदेशी ऐप्स की डिमांड बढ़ने लगी है, पहले Arattai और अब स्वदेशी नेविगेशन ऐप मैपल्स लोगों के बीच अपनी एक मजबूत जगह बना रहा है. भले ही गूगल मैप्स दुनियाभर में मशहूर है लेकिन फिर भी इस ऐप में बहुत से ऐसे फीचर्स नहीं है जो आपको स्वदेशी ऐप मैपल्स में मिल जाएंगे. हम आज आपको कुछ ऐसे फीचर्स के बारे में बताने वाले हैं जो मैपल्स में तो हैं लेकिन गूगल मैप्स चलाने वालों को नहीं मिलते हैं.

रोड अलर्ट्स

भारतीय सड़कों पर तीखे मोड़ यानी शॉर्प टर्न, गड्ढे और स्पीड ब्रेकर के अलावा स्पीड कैमरे बहुत ही आम बात है लेकिन इसके बावजूद Google Maps में इस बात का ध्यान नहीं रखा गया है. वहीं, Mappls सुरक्षित ड्राइविंग के लिए इन सभी चीजों की जानकारी नेविगेशन के दौरान उपलब्ध कराता है.

Live Traffic Signal Timers

मैपल्स में मिलने वाला ये फीचर आप लोगों को गूगल मैप्स में नहीं मिलेगा, फिलहाल ये फीचर बेंगलुरु में रहने वाले लोगों के लिए ही उपलब्ध है. इस फीचर की खास बात यह है कि ये लाल और हरी बत्ती का काउंटडाउन स्क्रीन पर दिखाता है जिससे इस बात की जानकारी मिलती है कि कब चलना और कब रुकना है? यही नहीं, ये फीचर एआई बेस्ट ट्रैफिक सिस्टम की मदद से जाम से बचने का भी रास्ता बताता है.

क्लैरिटी के लिए 3D Junction Views

भारतीय सड़कों पर नेविगेशन के दौरान पहले दिक्कत होती थी कि फ्लाईओवर पर चढ़ना है या नहीं क्योंकि गूगल मैप्स भी ये शो नहीं करता था लेकिन अब गूगल मैप्स ये दिखाने लगा है कि फ्लाईओवर लेना है या नहीं? लेकिन इसके बावजूद मैपल्स में यूजर्स को बेहतर नेविगेशन के लिए 3डी व्यू फीचर मिलता है जो साफ-साफ रास्ता दिखाता है और गलत मोड़ लेने से बचाने में मदद करता है. ये फीचर ISRO सैटेलाइट डेटा की मदद से काम करता है.

ट्रिप कॉस्ट और टोल कैलकुलेटर

मैपल्स केवल एक नेविगेशन ऐप के रूप में ही नहीं बल्कि हर तरीके से आपकी मदद करता है. ये ऐप सफर शुरू करने से पहले ही इस बात की जानकारी देता है कि सफर के दौरान कितने का टोल और ईंधन की खपत होगी, ध्यान दें कि ऐप केवल अनुमानित जानकारी देता है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.