Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

भाई दूज 2025: 3 राशियों के लिए महालाभ का योग! ग्रहों का दुर्लभ संयोग बनाएगा धन लाभ के रास्ते, चमक जाएगी किस्मत

23

भाई दूज दिवाली के पंचमहापर्व का आखिरी त्योहार होता है. भाई दूज का त्योहार हर साल कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि पर मनाया जाता है. इस त्योहार को यम द्वितीया भी कहा जाता है. ये त्योहर भाई-बहन के अटूटू प्रेम का प्रतीक है. भाई दूज पर बहनें व्रत रखती हैं. अपने भाई को घर बुलाकर उनको तिलक करती हैं. कलावा बांधती हैं और भोजन कराती हैं.

बहनें अपने भाई की लंबी आयु और सुखी जीवन की कामना करते हुए ये सब करती हैं. वहीं भाई अपनी बहनों को उपहार देते हैं. इस साल भाई दूज का ये त्योहार कल यानी 23 अक्टूबर को मनाया जाएगा. इसी तिथि पर विशाखा नक्षत्र और आयुष्मान योग का संयोग निर्मित हो रहा है. ज्योतिष शास्त्र में ये योग बहुत शुभ माना गया है. भाई दूज के दिन सूर्य-बुध के तुला राशि में होने से बुधादित्य योग बनेगा.

इन राशयों को होगा लाभ

वहीं चंद्र देव और गुरु बृहस्पति कर्क राशि में गोचर करेंगे. ऐसे में ग्रहों के इस दुर्लभ संयोग से भाई दूज के दिन कुछ राशियोंं के जातकों का भाग्य चमक सकता है. इन राशियों के जातकों को धन का लाभ हो सकता है. मान-सम्मान प्राप्त हो सकता है. मनचाहे परिणाम मिल सकते हैं, तो आइए इन लकी राशियों के बारे में जानते हैं.

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों के लिए यह समय शुभ रह सकता है. संपत्ति में निवेश का मौका मिल सकता है, जिससे धन लाभ मिल सकता है. पुराने काम को लेकर चल रहा तनाव दूर हो सकता है. स्वास्थ्य बेहतर हो सकता है.

तुला राशि

तुला राशि के जातकों को इस समय धन का लाभ हो सकता है. कर्ज की समस्याओं के छुटकारा मिल सकता है. विवाह के रास्ते में आ रहीं परेशानियां दूर हो सकती हैं. आत्मविश्वास और व्यक्तित्व में निखार आ सकता है.

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह समय बदलावों से भरा रह सकता है. वृश्चिक राशि के जातकों को कला क्षेत्र में आगे बढ़ने का मौका मिल सकता है. पेशेवर स्तर पर छवि अच्छी और मजबूत हो सकती है. व्यापार में लोगों का सहयोग मिल सकता है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.