Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
पुलिसकर्मियों के लिए बड़ी खबर: DSP से ASP बनने के नियमों में बड़ा बदलाव, अब सिर्फ सिनियोरिटी नहीं, ख... Karnal News: पत्नी को नहर पर बुलाकर पति ने लगाई छलांग, SDRF ने बरामद किया शव, हैरान कर देगी वजह Jind News: जींद में युवक के मुंह पर पेशाब करने के मामले में 5 गिरफ्तार, पुलिस ने सिर मुंडवाकर निकाला... Haryana News: रेडक्रॉस भवन के लिए शुरू हुई कवायद, वाइस चेयरमैन ने राज्यपाल से जगह मुहैया करवाने की म... Viksit Haryana 2047: आत्मनिर्भरता की ओर हरियाणा के कदम, 14 हजार युवाओं को मिला ग्रामीण स्व-रोजगार प्... खुशियां बदलीं मातम में: साले की शादी में जाने के लिए बैग पैक कर रहा था ITBP जवान, तभी काल ने दी दस्त... New Bullet Train Project: दिल्ली-वाराणसी बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट को मिली हरी झंडी, इन शहरों में बनेंगे... PM Modi in Meerut: मेरठ में पीएम मोदी का विपक्ष पर तंज, बताया आखिर क्यों जताया TMC, DMK और BSP का आभ... Crime News: नकाबपोश अपराधियों ने युवक की गोली मारकर की हत्या, इलाके में फैली सनसनी Dumka News: दुमका के सूर्य मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, मूलभूत सुविधाओं के अभाव में प्रबंधन कमेटी...

CM मोहन यादव ने मुख्यमंत्री निवास पर की गोवर्धन पूजा, प्रदेश की खुशहाली के लिए मांगा आशीर्वाद

10

भोपाल: सीएम मोहन यादव ने गोवर्धन पूजा के अवसर पर आज सीएम हाउस में पारंपरिक विधि-विधान के साथ गोवर्धन पूजा की। इस अवसन पर उन्होंने मुख्यमंत्री ने निवास स्थित गौशाला में गायों की पूजा की और उन्हें गुड़-मिष्ठान खिलाया साथ ही गौमाता से आशीर्वाद लिया और प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और मंगल जीवन की कामना की।

सरकार की ओर से इस वर्ष प्रदेशभर में गोवर्धन पूजा के कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। मुख्यमंत्री ने पहले ही निर्देश दिए थे कि सनातन परंपराओं से नागरिकों को जोड़ने के लिए राज्य स्तर पर इस पर्व को मनाया जाए। उन्होंने कहा कि “गोवर्धन पूजा केवल धार्मिक नहीं, बल्कि प्रकृति और गौ-संवर्धन का पर्व है। यह हमारी संस्कृति की आत्मा से जुड़ा उत्सव है।”

पूजा के बाद मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कुछ समय गौशाला में गायों के साथ बिताया। उन्होंने उन्हें स्नेहपूर्वक दुलारा और अपने हाथों से गुड़ व मिष्ठान खिलाया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर युवाओं से अपील की कि वे भी इस तरह की परंपराओं से जुड़ें ताकि भारतीय संस्कृति और पर्यावरण संरक्षण की भावना और मजबूत हो सके।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.