Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Ujjain Simhastha 2028: विकास कार्यों के लिए सीएम मोहन यादव ने खुद तोड़ा अपना पैतृक मकान, कहा- जनहित ... Ganesh Visarjan Accident Bhind: भारी बारिश के बीच नदी में फिसले पैर, एनडीआरएफ की टीम भी अब तक नहीं ढ... MPPSC Success Story: असफलता से हार नहीं मानी, 5 बार नेट क्वालीफाई कर राजीव कुशवाहा ने हासिल किया मुक... Kokrajhar Medical College Update: हॉस्टल का खाना खाने से बिगड़ी 60 छात्राओं की तबीयत, अस्पताल में चल... Varanasi Visitor Statistics: वाराणसी में लगातार बढ़ रहा देश-विदेश के पर्यटकों का आंकड़ा, स्थानीय अर्... Ravi Kishan and Councillor Viral Audio: जल निकासी की समस्या को लेकर सांसद रवि किशन पर भड़के पार्षद, ... Munger Mirzachouki Greenfield Highway: निर्माणाधीन फोरलेन सड़क पर फिर दिखी 50 मीटर लंबी दरार, स्थानी... Bijnor Police Investigation: हरिद्वार घुमाने ले गया और फिर दुपट्टे से घोंट दिया गला, बिजनौर में महिल... Motihari Crime and Police News: शराब पीने के आरोप में पकड़े गए युवक को लाठी से पीटने का वीडियो आया स... LDA Action in Lucknow: सड़क की मरम्मत करने की बजाय चादर और पॉलीथिन से ढंका गया गड्ढा, एलडीए की कार्य...

बिहार संग्राम के लिए कांग्रेस तैयार! पार्टी ने जारी की $40$ स्टार प्रचारकों की सूची, कौन-कौन से बड़े नाम दिखाएंगे दम? (देखें पूरी लिस्ट)

35

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर सभी राजनीतिक दल जोरशोर से तैयारियों में जुटे हुए हैं. सूबे की सत्ता पर काबिज होने के लिए जनता से लोकलुभावन वादे किए जा रहे हैं. नामांकन दाखिल करने की समय सीमा पूरी होने के बाद से राज्य में चुनावी रैलियों का दौर शुरू हो रहा है. इस बीच कांग्रेस ने पहले चरण के लिए अपने 40 स्टार कैंपेनरों की लिस्ट जारी कर दी है. ये 40 स्टार प्रचारक बिहार में रोड शो करेंगे, जनसभाएं करेंगे और लोगों से अपनी पार्टी के उम्मीदवारों को जिताने की अपील करेंगे.

40 स्टार कैंपेनरों की लिस्ट में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सांसद राहुल गांधी, सोनिया गांधी, और प्रियंका गांधी वाड्रा के अलावा कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और विभिन्न राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष शामिल हैं. लिस्ट में राजस्थान से 2 नेताओं को शामिल किया गया है. अशोक गहलोत और सचिन पायलट को स्टार प्रचारक बनाया गया है.

महिलाओं के बीच लोकप्रिय सोनिया गांधी और प्रियंका

लिस्ट में शामिल हर स्टार प्रचारक की अपनी अलग पहचान है. सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी महिलाओं के बीच खासी लोकप्रिय हैं. ऐसे में माना जा रहा है कि दोनों ही नेताओं का फोकस महिलाओं को साधने में होगा. राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा में प्रियंका गांधी ने भी शिरकत की दी. इस दौरान उन्होंने महिलाओं से संवाद किया था और उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी ली थी.

कई राज्यों के मुख्यमंत्री संभालेंगे मोर्चा

कांग्रेस के दिग्गज नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा के अलावा राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे समेत कांग्रेस की सरकार वाले कई राज्यों के मुख्यमंत्री-उप मुख्यमंत्री भी चुनाव का मोर्चा संभालेंगे. बिहार कांग्रेस के मीडिया विभाग के चेयरमैन राजेश राठौड़ के मुताबिक बिहार चुनाव के प्रथम चरण के लिए कांग्रेस ने अपने 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की है. बिहार कांग्रेस की तरफ से बताया गया कि कैंपेनर की लिस्ट में केसी. वेणुगोपाल, सुखविंदर सिंह सुखु, अशोक गहलोत, भूपेश बघेल, दिग्विजय सिंह शामिल हैं.

इसके साथ ही अधीर रंजन चौधरी, मीरा कुमार, कृष्णा अल्लावरु, सचिन पायलट, रणदीप सिंह सुरजेवाला, सैयद नासिर हुसैन, चरणजीत सिंह चन्नी, गौरव गोगोई, तारिक अनवर, डॉ. मोहम्मद जावेद, अखिलेश प्रसाद सिंह, मनोज राम, अलका लंबा, कन्हैया कुमार, पवन खेड़ा, इमरान प्रतापगढ़ी, शकील अहमद, जीतू पटवारी, सुखदेव भगत, राजेश कुमार राम, शकील अहमद ख़ान, मदन मोहन झा, अजय राय, जिग्नेश मेवानी, रंजीत रंजन, राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव, अनिल जयहिंद, राजेंद्र पाल गौतम, फुरकान अंसारी, उदय भानु चिब, और सुबोध कांत सहाय को शामिल किया गया है.

नीचें देंखें 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट

1.मल्लिकार्जुन खरगे 2. सोनिया गांधी 3. राहुल गांधी 4. केसी वेणुगोपाल 5. प्रियंका गांधी वाड्रा 6. सुखविंदर सिंह सुखु 7. अशोक गहलोत 8. भूपेश बघेल 9. दिग्विजय सिंह 10. अधीर रंजन चौधरी 11. मीरा कुमार 12. कृष्णा अल्लावरु 13. सचिन पायलट 14. रणदीप सिंह सुरजेवाला 15. सैयद नासिर हुसैन 16. चरणजीत सिंह चन्नी 17. गौरव गोगोई 18. तारिक अनवर 19. मोहम्मद जावेद 20. अखिलेश प्रसाद सिंह 21. मनोज राम 22. अलका लंबा 23. कन्हैया कुमार 24. पवन खेड़ा 25. इमरान प्रतापगढ़ी 26. शकील अहमद 27. जीतू पटवारी 28. सुखदेव भगत 29. राजेश कुमार राम 30. शकील अहमद ख़ान 31. मदन मोहन झा 32. अजय राय 33. जिग्नेश मेवानी 34. रंजीत रंजन 35. राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव 36. अनिल जयहिंद 37. राजेंद्र पाल गौतम 38. फुरकान अंसारी 39. उदय भानु चिब 40. सुबोध कांत सहाय

6 और 11 नवंबर वोट डाले जाएंगे

बिहार विधानसभा चुनाव की बात करें तो राज्य में 2 चरणों में मतदान होगा. 6 और 11 नवंबर वोट डाले जाएंगे, जबकि मतगणना 14 नवंबर को होगी. पहले चरण के लिए नामांकन दाखिल करने की तारीख 17 अक्टूबर को खत्म हो गई, वहीं दूसरे चरण के लिए नामांकन कल सोमवार को खत्म हो गया. महागठबंधन में सीट शेयरिंग को लेकर तालमेल नहीं बन सका. जिससे कई तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं. वहीं एनडीए पूरे दमखम के साथ एकजुट होकर चुनावी मैदान में उतरने के लिए तैयार है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.