Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

शर्मनाक: नशा मुक्ति केंद्र में शख्स की संदिग्ध मौत! घरवालों ने कहा- ‘पीट-पीटकर मारा गया’, शरीर पर मिले बंधे होने और चोट के निशान

31

उत्तर प्रदेश के मेरठ के गंगानगर स्थित नया सवेरा नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र में भर्ती एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. मृतक के परिजन ने केंद्र संचालकों और कुछ अन्य लोगों पर हत्या का आरोप लगाते हुए स्थानीय थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

मृतक की पहचान ग्राम जई बाना, भावनपुर निवासी फैमीद पुत्र नूर मोहम्मद (उम्र लगभग 42 वर्ष) के रूप में हुई है. परिजन के मुताबिक, उन्होंने 15 अक्टूबर 2022 को फैमीद को नशे की लत छुड़ाने के उद्देश्य से मेरठ के बकसड़ा रोड, अमहेड़ा चौक स्थित नया सवेरा नया नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र में भर्ती कराया था. सब कुछ सामान्य चल रहा था, लेकिन 20 अक्टूबर 2025 को परिवार को अचानक सूचना मिली कि फैमीद की मौत हो गई है.

शरीर पर चोटों के निशान

परिजन जब केंद्र पहुंचे तो उन्होंने फैमीद के शरीर पर कई चोटों के निशान देखे, जिससे हत्या की आशंका और गहरी हो गई. परिवार ने जब नशामुक्ति केंद्र के सीसीटीवी फुटेज की जांच की, तो उन्होंने देखा कि फैमीद के साथ दुर्व्यवहार किया गया था. वीडियो में स्पष्ट दिखा कि मृतक के हाथ-पैर कपड़े से बांधे गए थे, उसके मुंह पर कपड़ा कसकर लपेटा गया था और उसके साथ अमानवीय व्यवहार किया गया था. परिवार का आरोप है कि इन्हीं यातनाओं के चलते फैमीद की मौत हुई.

मृतक के भाई ने थाना गंगानगर पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया कि नशा मुक्ति केंद्र के संचालकों ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर रात के समय फैमीद के हाथ-पैर और मुंह बांध दिए और उसकी बेरहमी से हत्या कर दी. उन्होंने मांग की है कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए ताकि इस तरह के अमानवीय कृत्यों की पुनरावृत्ति न हो.

सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. वहीं, मेरठ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) विपिन ताडा ने बताया कि मृतक के परिजनों की शिकायत पर थाना गंगानगर में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि फैमीद को उसके परिवार ने पुनर्वास केंद्र में भर्ती कराया था, जहां केंद्र के कर्मचारियों द्वारा उसके साथ दुर्व्यवहार किए जाने के आरोप लगे हैं.

क्या बोले पुलिस अफसर?

एसएसपी ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में दो नामजद मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और उनके खिलाफ नियमों के तहत कार्रवाई की जा रही है. फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट की प्रतीक्षा कर रही है, जिसके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी. मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच उच्च स्तर पर जारी है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.