Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

इस दिन होगी अंतिम अरदास, परिवार ने FB पर शेयर की एक और Post

8

बॉडीबिल्डर और अभिनेता वरिंदर सिंह घुमन का 9 अक्टूबर, 2025 को निधन हो गया। बॉडीबिल्डर के परिवार ने उनके फेसबुक पेज पर एक पोस्ट शेयर की है, जिसमें उन्होंने भोग और अंतिम अरदास के बारे में लिखा है। बॉडीबिल्डर वरिंदर सिंह घुमन का भोग और अंतिम अरदास गुरुवार, 23 अक्टूबर, 2025 को दोपहर 1:00 से 3:00 बजे तक जालंधर स्थित गुरुद्वारा सिंह सभा मॉडल हाउस में आयोजित किया जाएगा।

PunjabKesari

आपको बता दें कि जालंधर के बस्ती शेख स्थित घई नगर निवासी घुमन की अमृतसर के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई थी, जिस पर मृतक के समर्थकों ने डॉक्टरों पर गलत ऑपरेशन करने का आरोप लगाते हुए अस्पताल में हंगामा किया था। दरअसल, वीरेंद्र को उनके बाइसेप्स की एक छोटी सी सर्जरी के लिए अमृतसर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बताया जा रहा है कि सर्जरी के दौरान उन्हें 2 बार दिल का दौरा पड़ा और करीब 53 साल की उम्र में उनकी मौत हो गई।

गौरतलब है कि वीरेंद्र सिंह घुमन बॉलीवुड और पंजाबी सिनेमा के जाने-माने अभिनेता थे। उन्हें अभिनेता सलमान खान के साथ टाइगर-3 जैसी कई फिल्मों में अहम भूमिकाओं के लिए जाना जाता था। वीरेंद्र ने 2009 में मिस्टर इंडिया का खिताब जीता था और मिस्टर एशिया में दूसरे स्थान पर रहे थे। इसस पहले परिवार ने न्याय के लिए पोस्ट शेयर की थी, जिसमें लिखा था, “वो सिर्फ़ एक बॉडीबिल्डर नहीं था, वो पंजाब का गौरव था, भारत का प्रतीक था, और फिटनेस की पहचान था। जिसने अपना जीवन स्वास्थ्य, कड़ी मेहनत और ईमानदारी के लिए समर्पित कर दिया। उसका इस तरह जीवन समाप्त होना… समझ से परे है। ये सिर्फ़ एक मौत नहीं, सवालों का समंदर है – ये मेडिकल लापरवाही का साफ़ मामला है। लेकिन क्या इसके पीछे कोई साज़िश है? उसके शरीर के रंग में बदलाव, ऑपरेशन थिएटर के वीडियो और दूसरे सबूत – ये पूरा मामला पूरी जांच की मांग करता है। हम किसी पर आरोप नहीं लगा रहे, लेकिन सच्चाई सामने आनी चाहिए। आज हर दिल से एक आवाज़ उठ रही है – जस्टिस फ़ॉर वरिंदर घुमन। सच्चाई को छुपाया जा सकता है, मिटाया नहीं जा सकता।”

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.