पंजाब के DIG हरचरण सिंह भुल्लर से जुड़े रिश्वत मामले में बड़ी कार्रवाई की गई है। जानकारी के अनुसार इस मामले में अब CBI ने बिचौलिए नेशनल लेवल हॉकी प्लेयर कृष्नु शारदा को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि हरचरण सिंह भुल्लर और कृष्नु को 31 अक्टूबर तक न्यायिक हिरासत में भेजा दिया गया है।
बता दें कि करीब तीन साल पहले उसने हॉकी को अलविदा कहा और पुलिस अफसरों के काम में शामिल हो गया। बताया जा रहा है कि वह विभिन्न मामलों में FIR दर्ज करवाने, हटवाने और जांच पर असर डालने जैसी गतिविधियों में प्रभावी भूमिका निभाने का दावा करता था। उसके सोशल मीडिया प्रोफाइल पर कई वरिष्ठ अफसरों और नेताओं के साथ तस्वीरें हैं। जानकारी के अनुसार उसने कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू के साथ भी काम किया है। वहीं कृष्नु को 16 अक्टूबर को स्क्रैप कारोबारी से 8 लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया था। वहीं जल्द ही और खुलासे हो सकते हैं।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.