Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

MP ‘जहरीली सिरप’ कांड: Coldrif कंपनी के मालिक गोविंदन को नहीं मिली राहत, अदालत ने न्यायिक हिरासत में भेजा

20

मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा और आसपास के जिलों में जहरीली कफ सिरप ‘कोल्ड्रिफ’ पीने से 20 से अधिक बच्चों की मौत के मामले में मुख्य आरोपी और तमिलनाडु स्थित श्रीसन फार्मा कंपनी के मालिक रंगनाथन गोविंदन को एक स्थानीय अदालत ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

एमपी पुलिस का एक विशेष जांच दल (SIT) गोविंदन को 10 दिनों की पुलिस हिरासत में भेजे जाने के बाद पूछताछ के लिए तमिलनाडु के कांचीपुरम ले गया था. हिरासत अवधि समाप्त होने के बाद  एसआईटी प्रमुख जितेंद्र सिंह जाट ने गोविंदन को परासिया कस्बे में एडिशनल सेशन जज गौतम गुर्जर के समक्ष पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजा गया.

अधिकारियों के अनुसार, ‘कोल्ड्रिफ’ सिरप में जहरीला तत्व पाया गया था, जिसे पीने के बाद छिंदवाड़ा और आसपास के जिलों के कम से कम 24 बच्चों की किडनी फेल होने से मौत हो गई थी.

गोविंदन से पहले इस मामले में चार अन्य आरोपी भी न्यायिक हिरासत में हैं. इनमें एक छिंदवाड़ा के डॉ प्रवीण सोनी, जिन्होंने जहरीला सिरप लिखने का काम किया. दूसरे डॉ. सोनी के भतीजे राजेश सोनी, जो दवाओं के थोक विक्रेता हैं और तीसरे डॉ सोनी की पत्नी के मेडिकल स्टोर के फार्मासिस्ट सौरभ जैन.

SIT प्रमुख ने बताया कि कंपनी की फैक्ट्री को सील कर दिया गया है. इस मामले में पहले राज्य सरकार ने दो औषधि निरीक्षकों और एफडीए (FDA) के एक डिप्टी डायरेक्टर को सस्पेंड कर दिया था, साथ ही राज्य के ड्रग कंट्रोलर का तबादला भी कर दिया था.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.