Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Madhya Pradesh Health Crisis: उकवा क्षेत्र के सुंदरवाही गांव में मातम, राहुल गांधी आज मृत बच्चों के ... Rahul Gandhi Balaghat Visit: राहुल गांधी के आदिवासी दौरे पर सियासत तेज, भाजपा के आरोपों पर जीतू पटवा... Ujjain Master Plan 2035 Implementation: 15 मीटर से बढ़ाकर 24 मीटर चौड़ा होगा मार्ग, 39 प्रभावितों को... Raipur Development News: शहर के सौंदर्यीकरण और जलापूर्ति विस्तार को हरी झंडी, एम्स के पास मरीजों के ... Chhattisgarh CM Vishnu Deo Sai Delhi Tour: बस्तर विकास और पानी के समुचित प्रबंधन पर हो रही है चर्चा,... Chhattisgarh Employees Federation News: संभाग स्तरीय प्रदर्शन के बाद उग्र आंदोलन की चेतावनी, एरियर्स... Jharkhand Central Agency News: ऑल इंडिया कोल माइंस यूनियन की शिकायत पर कार्रवाई, भ्रष्टाचार निवारण अ... Eastern Railway Cancellation List: कटावरोधी कार्य के चलते 39 पैसेंजर और 6 मेल-एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द... Shweta Sharma Giridih Politics: पति के अधूरे सपनों को पूरा करेंगी श्वेता शर्मा, पीरटांड के सुदूरवर्त... Howrah to Khatipura Special Train 03007: दुर्गापूजा, दीपावली और छठ महापर्व को लेकर रेलवे का अहम फैसल...

Chandigarh के लोगों के लिए चिंताभरी खबर, घर से बाहर निकलना हो रहा मुश्किल, पढ़ें

34

चंडीगढ़ः त्यौहारों के सीजन के साथ शहर की आबोहवा में आखिर ठंड घुल ही गई। रात में तो ठंड ने अच्छी खासी सिहरन पैदा कर दी है। रात में तो पारा 17 डिग्री तक गिर चुका है लेकिन दोपहर में पारा इसमें दोगुणा बढ़कर 34 डिग्री तक जा रहा है।

आने वाले दिनों में मौसम ऐसा ही बना रहेगा लेकन आने वाले दिनों के लिए चिंता की बात ये है कि शहर की हवा में प्रदूषण धुलना शुरू हो चुका है। एक हफ्ते पहले तक 100 से नीचे के बहुत अच्छे स्तर पर चल रहा शहर का एयर क्वालिटी इंडैक्स अब बढ़कर 135 के मध्यम स्तर तक पहुंच गया है। सैक्टर 22 की ऑब्जर्वेटरी में तो शनिवार सुबह 8 बजे के आसपास पी.एम. 2.5 का स्तर 213 तक पहुंच गया था।

इसलिए बढ़ेगा रात और सुबह शहर का प्रदूषण
हवा में आने वाले प्रदूषण के हैवी पार्टिकल रात के मौसम में ठंडक होने की वजह से भारी होकर जमीन की ओर आएंगे। पिछले साल शहर में प्रदूषण का स्तर पहली बार देश के टॉप 3 शहरों में दर्ज हो चुका है।  इस प्रदूषण की वजह बद्दी जैसे इंडस्ट्रियल एरिया का प्रदूषण दोपहर के समय पश्चिम की ओर से आने वाली हवाओं के समय शहर में दाखिल होता है। फिर शाम ढलते ही मौसम ठंडा होने के बाद प्रदूषण के कण भारी होकर नीचे की ओर आने लगते है। यहीं कारण है कि शहर में प्रदूषण शाम से लेकर दोपहर 1 बजे तक खराब स्तर पर रहता है और धूप निकलने के बाद हवा में नमी खत्म होने के बाद प्रदूषण के कण कम हो जाते हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.