Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

पुलिस कर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी, मिला सुनहरा मौका, इस तारीख तक…

19

चंडीगढ़: चंडीगढ़ पुलिस के कर्मियों को भारत सरकार के विदेश मंत्रालय के ब्यूरो ऑफ सिक्योरिटी में नौकरी करने का मौका मिला है। वर्ष 2026 के लिए चंडीगढ़ पुलिस कर्मियों की डेपुटेशन तैनाती की प्रक्रिया शुरू हो गई है। मंत्रालय ने एक पत्र जारी कर एक हेड कांस्टेबल और एक कांस्टेबल के नाम मांगे हैं, जो नई दिल्ली स्थित मंत्रालय में ब्यूरो ऑफ सिक्योरिटी के तहत सुरक्षा एवं निगरानी संबंधी जिम्मेदारियां संभालेंगे।

इच्छुक पुलिस कर्मी 20 अक्टूबर तक निर्धारित फार्मेट में संबंधित यूनिट प्रभारी, एस.डी.पी.ओ. या डी.एस.पी. की अनुशंसा के साथ आवेदन जमा करवा सकते हैं। आवेदन पत्र में उम्मीदवार को अपनी पूरी जानकारी जैसे नाम, सेवा विवरण, योग्यता, प्रशिक्षण, वर्तमान पोस्टिंग और संपर्क विवरण सही-सही भरना होगा। हेड कांस्टेबल और कांस्टेबल के पद के लिए पात्र पुलिसकर्मी वे होंगे जिनका सेवा रिकॉर्ड बेदाग हो, जिनके विरुद्ध कोई विभागीय या विजिलेंस जांच लंबित न हो और जिन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान अनुशासन और निष्ठा की मिसाल कायम की हो।

पांच वर्ष का सेवा अनुभव अनिवार्य

कांस्टेबल के लिए वेतन स्तर 3 (MACP के अंतर्गत वेतन स्तर 4) और ₹69,100 तक का मूल वेतन निर्धारित किया गया है, जबकि हेड कांस्टेबल के लिए वेतन स्तर 4 (MACP के अंतर्गत वेतन स्तर 5) और ₹81,100 तक का मूल वेतन निर्धारित किया गया है। आवेदक पुलिसकर्मी की आयु 45 वर्ष से कम होनी चाहिए और कम से कम पांच वर्ष का सेवा अनुभव अनिवार्य है। अंग्रेजी पढ़ने, लिखने और संवाद करने में दक्षता, कमांडो प्रशिक्षण, कंप्यूटर का बुनियादी ज्ञान और वैध ड्राइविंग लाइसेंस आवश्यक योग्यताएं हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.