Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
ED Officers SC ST Act Case Ranchi: हाईकोर्ट ने जवाब दाखिल करने के लिए मांगा समय, 2 नवंबर को होगी अगल... Jharkhand Food Department Guidelines: अवैध एलपीजी उपयोग रोकने के लिए जिला प्रशासन और तेल कंपनियों मे... Charged for Impact Event Dhanbad: इंडस्ट्री और एकेडमिक सहयोग पर विशेष चर्चा, कई दिग्गज हुए शामिल 174 यात्रियों की जान बचाने वाले जांबाज कैप्टन: स्मित मछार को 'गुजरात गरिमा पुरस्कार' से नवाजेगी सरका... Ranchi News: नामकुम में स्वच्छता ही सेवा-2026 अभियान के तहत विशेष कार्यक्रम, मंत्री योगेंद्र प्रसाद ... चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका: संवैधानिक और कानूनी प्रक्रियाओं पर उठे... Dhamtari Snake Bite News: घर में सो रही मां और मासूम बेटी को करैत सांप ने डसा, डेढ़ साल की बच्ची की द... INDIA गठबंधन के साथ हैं, लेकिन राहुल गांधी की पीएम उम्मीदवारी पर साधी चुप्पी: मध्यावधि चुनाव के संके... CGPSC and UPSC Success Story: कैंसर को मात देकर अधिकारी बने संजय डहरिया की कहानी से युवाओं को मिली प... Chhattisgrah Politics Update: विकसित भारत के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही यात्रा, 7 अक्टूबर को पहुंचेगी...

फिर शर्मसार हुई दिल्ली मेट्रो! सीट के लिए नहीं, किसी और बात पर छिड़ी ‘जंग’, मारपीट का वीडियो तेजी से वायरल

29

दिल्ली मेट्रो किसी न किसी वजह से अक्सर सुर्खियों में आ ही जाती है. कभी कोई मेट्रो के अंदर गाना गाकर दिल्ली मेट्रो को वायरल कर देता है तो कोई डांस करके. वहीं, कई बार मारपीट को लेकर भी दिल्ली मेट्रो चर्चा में आ जाती है. अब दिल्ली मेट्रो एक बार फिर सुर्खियों में है और वजह कोई रोमांटिक रील नहीं बल्कि एक जोरदार लड़ाई का वीडियो है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में दो लोग मेट्रो के अंदर मारपीट करते नजर आते हैं और फिर पूरा कोच ही अखाड़ा बन जाता है.

वीडियो में आप देख सकते हैं कि मेट्रो के अंदर कई सारे बैठे हुए हैं, जबकि कुछ लोग खड़े भी हैं. इसी बीच कोच में दो यात्रियों के बीच शुरू हुई मामूली कहासुनी कुछ ही पलों में मारपीट में बदल जाती है. एक शख्स दूसरे को धक्का देता है, तो दूसरा गुस्से में उसी पर झपट पड़ता है. देखते ही देखते दोनों में हाथापाई शुरू हो जाती है. दोनों में जमकर मुक्केबाजी चलती है. वहीं, आसपास खड़े और बैठे लोग बीच-बचाव करने की कोशिश करते हैं, लेकिन कोई भी दोनों को रोक नहीं पाता, जबकि कुछ यात्री मोबाइल निकालकर पूरा वाकया रिकॉर्ड करने लगते हैं. अब वीडियो इंटरनेट पर छाया हुआ है.

दिल्ली मेट्रो में मारपीट का वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो में मारपीट वाले इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर i.am.2507 नाम की आईडी से शेयर किया गया है, जिसे अब तक 28 हजार से अधिक बार देखा जा चुका है, जबकि सैकड़ों लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है और तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं भी दी हैं.

वीडियो देख एक यूजर ने लिखा है, ‘दिल्ली मेट्रो अब ट्रांसपोर्ट नहीं, एंटरटेनमेंट जोन बन गई है’, तो एक अन्य यूजर ने मजाकिया अंदाज में कहा, ‘DMRC को अब टिकट के साथ बॉक्सिंग ग्लव्स भी देने चाहिए’. वहीं, कुछ यूजर्स ने इस घटना को शर्मनाक बताया है और कहा कि मेट्रो में इस तरह का व्यवहार दिल्ली और दिल्ली मेट्रो की छवि खराब करता है.

यहां देखें वीडियो

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.