Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

बिहार में INDIA गठबंधन को झटका! JMM ने क्यों तोड़ा महागठबंधन से नाता? क्या लोकसभा चुनाव में होगा बड़ा नुकसान?

23

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले ही महागठबंधन में तकरार की कई बार खबरें सामने आई हैं. हालांकि कई नेताओं की तरफ से ये दावा किया गया कि सब कुछ ठीक है, लेकिन ऐसा बिल्कुल भी नहीं है. क्योंकि पहले दौर की वोटिंग के लिए नामांकन खत्म हो चुका है और अब तक सीटों का बंटवारा नहीं हो पाया है. यही वजह है कि झारखंड मुक्ति मोर्चा ने अकेले चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है. JMM कुल 6 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारने वाली है.

महागठबंधन से अलग होने पर झामुमो नेता मनोज पांडे ने कहा “हर पहलू पर बातचीत चल रही थी, लेकिन जब हमें सकारात्मक जवाब नहीं मिला और हमारी मांगी गई सीटों की संख्या भी नहीं दी गई. एक राजनीतिक दल के पास क्या विकल्प बचते हैं? इसलिए, हम पूरी ताकत से चुनाव लड़ेंगे.

उन्होंने कहा कि अब चुनाव लड़ने का फैसला सभी पार्टी के नेताओं ने ले लिया है. छह सीटों की घोषणा हो चुकी है और आज उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया जाएगा. उन्होने कहा कि जरूरत पड़ने पर हम कुछ और सीटों पर भी उम्मीदवार उतार सकते हैं.

महागठबंधन को भुगतने होंगे परिणाम

मनोज पांडे ने कहा कि हमें महागठबंधन में कम आंका गया है. जबकि पूरे देश ने हमारे नेता और हमारी पार्टी के करिश्मे को देखा है. हमने कैसे फासीवादी ताकतों को झारखंड में चुनाव हराया था. उन्होंने कहा कि बिहार के सीमावर्ती इलाकों में हमारी पार्टी का अच्छा- खासा दबदबा है. अगर हम एकजुट रहते, तो भारत गठबंधन और भी प्रभावशाली प्रदर्शन करता, लेकिन हमें नजरअंदाज कर दिया गया. इसलिए, भारत गठबंधन को इसके परिणाम भुगतने होंगे.

झारखंड मुक्ति मोर्चा के कई नेता पहले ही कह चुके थे, कि अगर उन्हें सम्मान नहीं दिया गया तो वे अकेले चुनाव लड़ना जानते हैं. उन्होंने कहा था कि उन्हें पता है कि कैसे चुनाव लड़ा जाता है. यही वजह रही कि अंतिम समय तक सीट बंटवारे पर सहमति नहीं बन सकी है.

महागठबंधन में खींचतान नहीं हुई कम

महागठबंधन में पिछले कई दिनों से खींचतान चल रही है. तमाम सहयोगी दलों की नाराजगी साफ तौर पर देखने को मिली है. कई सीटों पर तो कांग्रेस और आरजेडी दोनों ने ही अपने उम्मीदवार उतार दिए हैं. ऐसे में साफ है कि आने वाले चुनाव काफी दिलचस्प होने वाला है. इसके अलावा कांग्रेस की बात की जाए तो वहां भी उनके प्रदेश अध्यक्ष का जमकर विरोध देखने को मिल रहा है. दूसरी तरफ एनडीए ने अपने प्रचार-प्रसार को रफ्तार दे दी है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.