Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Jantar Mantar Protest: दिल्ली में SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ MCIM का बड़ा प्रदर्शन, कई सांसद होंगे श... BJP News: 'सार्वजनिक जीवन में रखें शुचिता', पार्टी नेताओं को महंगे तोहफों से बचने की सलाह; चुनावी रा... Hyderabad Crime: मणिकोंडा के फ्लोटिला अपार्टमेंट में 'चड्डी गैंग' का धावा, महिला पर हमला कर लाखों की... Mumbai Illegal Construction: मुंबई में 14 फीट से ऊपर बने मकानों पर घमासान, कांग्रेस और शिवसेना UBT न... Kanpur Flood News: पांडु नदी के उफान में फंसा गर्भवती महिला का परिवार, 25 मिनट में NDRF ने किया सुरक... UP Politics: यूपी में राज्यसभा की 10 सीटों का सियासी गणित, 8 वोटों की खातिर क्या फिर होगी क्रॉस वोटि... Agra News: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के पैतृक घर पर कांग्रेस का हंगामा, दीवार पर पोती कालिख; ... Traffic Challan Recovery: नहीं भरा ट्रैफिक चालान तो कट जाएगी बिजली! सुप्रीम कोर्ट का बिजली बिल से जो... Barapullah Phase 3 Inauguration: दिल्ली को मिली बड़ी सौगात, अमित शाह कल करेंगे बारापुला फेज-3 का उद्... UP Crime News: फतेहपुर के मलवां कस्बे में भीषण सिलेंडर विस्फोट, मकान मलबे में तब्दील; सीएमओ ने की 4 ...

पंजाब में बड़ी वारदात! सुनार की दुकान पर चली गोलियां, दहला इलाका

41

गढ़शंकर/माहिलपुर: माहिलपुर में उस समय दहशत फैल गई जब मोटरसाइकिल सवार दो युवकों ने माहिलपुर के जेजों रोड स्थित गणपति ज्वैलर्स नामक सुनार की दुकान पर गोलियां चला दी और होशियारपुर की ओर भाग गए। घटना की सूचना मिलने पर डी.एस.पी. गढ़शंकर, थाना प्रभारी माहिलपुर जैपाल और ए.एस.आई. रशपाल सिंह मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मोटरसाइकिल पर सवार होकर जेजों रोड की ओर आए दो युवकों ने हेलमेट पहना हुआ था। उन्होंने गणपति ज्वैलर्स की दुकान पर फायरिंग की और मौके से फरार हो गए। हमलावरों द्वारा की गई फायरिंग के दौरान गोली दुकान के अंदर छत पर लगी। घटना के समय दो लोग दुकान के अंदर काम कर रहे थे, जो बाल-बाल बच गए। दुकान मालिक रवि बग्गा ने बताया कि वह घर पर थे और उन्हें पता चला कि रात 9:45 बजे मोटरसाइकिल सवार दो युवकों ने दुकान पर फायरिंग की है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.