Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
रांची की होटवार जेल में विचाराधीन कैदी के साथ अमानवीयता, जबरन नशीला पदार्थ पिलाकर सामूहिक कुकर्म— जे... शेयर बाजार में भारी गिरावट: सेंसेक्स 600 अंक टूटा, निवेशकों को शुरुआती मिनटों में ही लाखों करोड़ का ... पुराना स्मार्टफोन चलाने में हो गया है स्लो? जानिए फोन के धीमा होने की असली वजह और सुधारने के आसान तर... भारत के खिलाफ टिम साइफर्ट ने रचा इतिहास, वनडे क्रिकेट में 27 साल पुराना रिकॉर्ड किया ध्वस्त एनवीडिया के सीईओ जेनसन हुआंग से जुड़े विवाद से चीन की बढ़ी मुश्किलें, एआई चिप्स की सप्लाई पर मंडराया... पुणे में सीएनजी और पीएनजी के दाम बढ़े: सीएनजी 99 रुपए किलो पहुंची, घरेलू गैस भी हुई महंगी दिल्ली-बिहार छठ पूजा विशेष बस सेवा शुरू, किराए में भारी छूट— रेलवे ने भी चलाईं स्पेशल ट्रेनें छठ पूजा 2026: जानिए गैस चूल्हे की बजाय हमेशा मिट्टी के नए चूल्हे पर ही क्यों बनाया जाता है प्रसाद? देश के 13 राज्यों और 3 केंद्रशासित प्रदेशों में ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी, 11 दिसंबर तक दर्ज कराएं आप... जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद पर बड़ा प्रहार: राजौरी पुलिस ने PoK में बैठे आतंकी हैंडलर की 81 लाख की संपत...

इंदौर में महालक्ष्मी का दिव्य स्वागत! कहीं ‘स्वर्ण पुष्प’ से पूजा तो कहीं 5100 दीपों की जगमग, शहर के मंदिरों में विशेष आयोजन

40

 इंदौर। सनातन संस्कृति के सबसे बड़े पर्व दीपावली की शुरुआत आज से हो गई है। इस अवसर पर पहले दिन धनतेरस पर जहां भगवान धन्वंतरि का पूजन किया गया वहीं शहर के रोशनी से नहाए महालक्ष्मी मंदिरों में सुख-समृद्धि की देवी की आराधना की जा रही है। 18 से 23 अक्टूबर तक दीपोत्सव में कहीं फूल बंगला सजेगा तो कहीं चार बार माता का स्वरूप शृंगारित किया जाएगा। हंसदास मठ पर पहले दिन 5100 दीपों से सज्जा होगी।

लक्ष्मी-वेंकटेश देवस्थान पर 265 प्रकार की औषधियों से पंचामृत महाभिषेक

लक्ष्मी-वेंकटेश देवस्थान छत्रीबाग में पंच पर्व पर माता का 265 प्रकार की औषधियों से पंचामृत महाभिषेक किया जाएगा। इस दौरान 1008 नामों से भगवती की स्वर्ण व रजत पुष्प से अर्चना की जाएगी। साथ ही माता को रत्न जड़ित आभूषण धारण कराए जाएंगे। नागोरियापीठाधीश्वर स्वामी विष्णुप्रपन्नाचार्य महाराज ने बताया कि इस दौरान भगवती श्री महालक्ष्मी की कुमकुम के साथ ही श्री वेणुगोपाल संस्कृत पाठशाला के विद्यर्थियों द्वारा श्री सूक्त, पुरुष सूक्त आलवन्दार स्तोत्र के पाठ का वाचन किया जाएगा। मंदिर पर आकर्षक विद्युत सज्जा की गई है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.