Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
मुंबई: मुलुंड में बड़ा हादसा, मेट्रो पिलर का हिस्सा गिरने से 1 की मौत, कई गाड़ियां चकनाचूर Chhattisgarh Crime: शराबी पति ने पत्नी पर किया हमला और फूंका अपना ही घर, मनेंद्रगढ़ इलाके में फैली द... Indore MBA Student Murder: आरोपी पीयूष धामनोदिया मुंबई से गिरफ्तार, रेप के बाद की थी छात्रा की बेरहम... MP RTO Corruption: सोहागी पहाड़ बना अवैध वसूली का अड्डा? परिवहन विभाग के खिलाफ ट्रक ड्राइवरों ने खोल... Mandsaur News: मंदसौर में नकली घी और शहद बनाने वाली फैक्ट्री का पर्दाफाश, 40 लीटर मिलावटी माल जब्त; ... Jitu Patwari in Shahdol: जीतू पटवारी का बड़ा ऐलान, सरकार आने पर 'हिसाब' करने की दी चेतावनी Antique Coins: चांदी के भाव बढ़ते ही गलने लगे ऐतिहासिक सिक्के, कॉइन कलेक्टर्स ने जताई बड़ी चिंता Crime News: मोबाइल देख मंगेतर ने खोया आपा, वायर से गला घोंटकर युवक की बेरहमी से हत्या सिंधिया के लिए आए थे खास काजू, पीठ पलटते ही चट कर गए नेताजी! मेहमानों के सामने हुई किरकिरी

दागदार हुई सिवनी पुलिस: हवाला कांड से पहले ही 11 निलंबित, अब घूस लेते रंगे हाथ पकड़ा गया हेड कांस्टेबल, थाने में हो रही थी डील

7

मध्य प्रदेश का सिवनी जिला एक बार फिर पुलिसकर्मियों में भ्रष्टाचार को लेकर सुर्खियों में है. यहां लोकायुक्त पुलिस ने केवलारी थाने में तैनात हेड कांस्टेबल मनीष पटवा को ₹75 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है.

लोकायुक्त इंस्पेक्टर उमा कुशवाहा ने बताया कि ठेकेदार नितिन पाटकर ने केवलारी में रोड और नाली निर्माण का ठेका लिया था और पेटी पर काम राहुल राय को दे दिया. राहुल राय ने घटिया काम करके पैसों की धोखाधड़ी की, जिसकी शिकायत नितिन पाटकर ने केवलारी थाने में की. इस मामले में FIR दर्ज करने के लिए हेड कांस्टेबल ने रिश्वत मांगी और रंगे हाथ पकड़ा गया.

₹35 लाख की सड़क परियोजना में धोखाधड़ी और घटिया काम से जुड़ा यह पूरा मामला है. कांस्टेबल मनीष पटवा ने सिविल ठेकेदार से ₹5 लाख की रिश्वत की डिमांड की थी. पटवा को थाना परिसर में शिकायतकर्ता से रिश्वत की पहली किस्त के रूप में ₹75 हजार लेते हुए पकड़ा गया.

एसपी सुनील कुमार मेहता ने कांस्टेबल पटवा को तत्काल निलंबित कर दिया है. लोकायुक्त डीजी योगेश देशमुख के निर्देश पर पटवा के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है.

लोकायुक्त की यह कार्रवाई ऐसे समय में हुई है जब सिवनी पुलिस पहले से ही एक बड़े भ्रष्टाचार मामले को लेकर सवालों के घेरे में है: कांस्टेबल मनीष पटवा की गिरफ्तारी, ₹2.96 करोड़ की हवाला नकदी की लूट से जुड़े मामले में हेड कांस्टेबल राजेश जंघेला की गिरफ्तारी के ठीक एक दिन बाद हुई है.

उस मामले में CSP पूजा पांडेय समेत 11 पुलिसकर्मियों ने सिलादेही बाईपास पर हवाला नकदी ले जा रही कार को रोका था, लेकिन नकदी जब्त करने के बजाय आपस में बांट ली थी.

लोकायुक्त एसपी अंजुलता पटले ने बताया कि उनकी टीम जांच कर रही है कि इस रिश्वतखोरी के मामले में और लोग भी शामिल हैं या नहीं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.