Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

भिलाई दुर्ग की सड़क एक बार फिर हुई लाल, निगम की कचरा गाड़ी ने तीन को रौंदा

17

दुर्ग: दीपावली से ठीक पहले बुधवार रात शहर के सबसे व्यस्ततम इलाकों में से एक पटेल चौक कलेक्ट्रेट के सामने दर्दनाक सड़क हादसा हुआ. इस हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. मृतकों में एक महिला और एक पुरुष है. जबकि एक युवती गंभीर रूप से घायल हो गई.

निगम के कचरा ट्रक ने मारी टक्कर: ये सड़क हादसा रात करीब 10:30 बजे का है. तीनों स्कूटी सवार गंजपारा रोड की ओर से इंदिरा मार्केट की तरफ जा रहे थे. दुर्ग नगर निगम का कचरा ट्रक (CG 07 CZ 4314) पुलगांव की दिशा से मालवीय रोड की ओर जा रहा था. इसी दौरान सड़क पार करने के दौरान ट्रक ने स्कूटी को अपनी चपेट में ले लिया. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कूटी ट्रक के पिछले हिस्से में पूरी तरह फंस गई. घटना में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई.

दो की मौके पर मौत, 1 घायल: डीएसपी भारती मरकाम ने बताया कि दुर्ग नगर निगम की कचरा गाड़ी कचरा डंप करने के लिए पुलगांव थाना क्षेत्र जा रही थी. इसी दौरान सिग्नल पार करने के बाद एक्टिवा सवार तीन लोग उसकी चपेट में आ गए. दो की मौत हुई है. मृतकों की पहचान सलमा (25 वर्ष) और खिलेश्वर साहू, दोनों निवासी कुंद्रा पारा, अटल आवास दुर्ग के रहने वाले थे. वहीं उनकी सहेली कुमोदनी गोड़ घायल हुई, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया.

ट्रक चालक हिरासत में: डीएसपी ने बताया कि घटनास्थल पर स्कूटी (CG 07 CY 5899) क्षतिग्रस्त हालत में और मृतकों की चप्पलें बिखरी हुई मिलीं. नगर निगम के कचरा ट्रक चालक की लापरवाही सामने आई है. चालक को हिरासत में लेकर उसका मेडिकल परीक्षण कराया गया है. आगे की जांच की जा रही है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.