Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
छतरपुर के डेंटिंग-पेंटिंग गैरेज में लगी भीषण आग: कई वाहन जलकर खाक, 20 से 25 लाख रुपये के नुकसान की आ... रीवा के संजय गांधी अस्पताल में प्रबंधन की बड़ी लापरवाही: शव लेकर उतर रहे 4 लोग 45 मिनट तक लिफ्ट में ... देशभर में बदला मौसम का मिजाज: उत्तर भारत में कोहरे और ठंड का प्रकोप, तो दक्षिण के राज्यों में बारिश ... दिल्ली-जयपुर हाईवे पर बनेगा 2.24 किलोमीटर लंबा एलिवेटेड रोड: हीरो होंडा चौक से उमंग भारद्वाज चौक तक ... परिसीमन से बदल सकता है उत्तर प्रदेश का सियासी नक्शा: लोकसभा की 120 और विधानसभा की करीब 604 सीटें होन... नवी मुंबई में फिल्मी अंदाज में 20 करोड़ रुपये की सनसनीखेज डकैती: जुईनगर एमआईडीसी इलाके में सोने से भ... उत्तर प्रदेश के बरेली में सोशल मीडिया की दोस्ती ने लिया नया मोड़: युवती ने धर्म बदलकर आकाश कश्यप के ... राजस्थान के कोटा में बीजेपी नेता पर जानलेवा हमला: चुनावी रंजिश के चलते बेरहमी से पीटा, शरीर में हुए ... इटली की संसद ने शैक्षणिक संस्थानों में बुर्का और नकाब पहनने पर लगाया प्रतिबंध: कक्षाओं में विदेशी वि... हिंदू विवाह परंपरा में विदाई के वक्त दुल्हन द्वारा चावल फेंकने की रस्म का विशेष महत्व: मायके के प्रत...

किसानों की समस्याओं को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्र और प्रदेश सरकार पर किसान विरोधी होने का आरोप

34

दुर्ग : दुर्ग जिले में किसानों की समस्याओं को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने गांधी चौक पर एक दिवसीय प्रदर्शन किया. किसानों की दो सूत्रीय मांगों के समर्थन में आयोजित इस आंदोलन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने केंद्र और राज्य की बीजेपी सरकार पर हमला बोला. कांग्रेस ने केंद्र और राज्य सरकार पर किसान विरोधी होने का आरोप लगाया. प्रदर्शन के बाद कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों को लेकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा.

प्रदेश सरकार पर किसान विरोधी होने का आरोप : प्रदर्शन के दौरान सभी ने नारेबाजी करते हुए बीजेपी सरकार की नीतियों के खिलाफ विरोध जताया.इस मौके पर पूर्व विधायक अरुण वोरा ने कहा कि किसान देश का अन्नदाता है, लेकिन केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार किसानों को छलने का काम कर रही है.

कांग्रेस की सरकार जब सत्ता में थी, तब 71 हजार करोड़ रुपये का किसानों का कर्ज माफ किया गया था. लेकिन आज की सरकार किसानों की सुध नहीं ले रही हैं. एग्रीस्टेक पोर्टल की तकनीकी खामियों के कारण जिले के करीब 65 प्रतिशत किसान पंजीयन से वंचित रह गए हैं, जिससे किसानों में गहरा असंतोष है- अरुण वोरा, कांग्रेस नेता

वहीं प्रदर्शन के दौरान जिला अध्यक्ष राकेश ठाकुर ने कहा कि केंद्र सरकार ने राज्य को समर्थन मूल्य का भुगतान नहीं किया. जिससे किसानों को उनके उत्पाद का उचित दाम नहीं मिल पा रहा है.

कांग्रेस ने दी चेतावनी : इस आंदोलन में पूर्व विधायक और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अरुण वोरा, दुर्ग ग्रामीण जिला अध्यक्ष राकेश ठाकुर, कांग्रेस किसान नेता मुकेश चंद्राकर सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे. कांग्रेस ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं किया गया, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.