Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Jantar Mantar Protest: दिल्ली में SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ MCIM का बड़ा प्रदर्शन, कई सांसद होंगे श... BJP News: 'सार्वजनिक जीवन में रखें शुचिता', पार्टी नेताओं को महंगे तोहफों से बचने की सलाह; चुनावी रा... Hyderabad Crime: मणिकोंडा के फ्लोटिला अपार्टमेंट में 'चड्डी गैंग' का धावा, महिला पर हमला कर लाखों की... Mumbai Illegal Construction: मुंबई में 14 फीट से ऊपर बने मकानों पर घमासान, कांग्रेस और शिवसेना UBT न... Kanpur Flood News: पांडु नदी के उफान में फंसा गर्भवती महिला का परिवार, 25 मिनट में NDRF ने किया सुरक... UP Politics: यूपी में राज्यसभा की 10 सीटों का सियासी गणित, 8 वोटों की खातिर क्या फिर होगी क्रॉस वोटि... Agra News: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के पैतृक घर पर कांग्रेस का हंगामा, दीवार पर पोती कालिख; ... Traffic Challan Recovery: नहीं भरा ट्रैफिक चालान तो कट जाएगी बिजली! सुप्रीम कोर्ट का बिजली बिल से जो... Barapullah Phase 3 Inauguration: दिल्ली को मिली बड़ी सौगात, अमित शाह कल करेंगे बारापुला फेज-3 का उद्... UP Crime News: फतेहपुर के मलवां कस्बे में भीषण सिलेंडर विस्फोट, मकान मलबे में तब्दील; सीएमओ ने की 4 ...

दिवाली-छठ की छुट्टियां रद्द! यूपी में इस विभाग को मिले कड़े निर्देश, त्योहारों पर भी 13 दिन तक रहना होगा On Duty, कर्मचारियों में निराशा

25

धनतेरस, दिवाली और उसके बाद छठ पूजा पर शांति-व्यवस्था बनाए रखने के लिए यूपी में सभी पुलिसकर्मियों की छुट्टियों को रद्द करने का निर्णय लिया गया है. राजधानी लखनऊ सहित यूपी के अलग-अलग जिलों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण ने सभी अधीनस्थों को निर्देश दिए हैं कि इस दौरान किसी को अवकाश नहीं मिलेगा.

उन्होंने आगामी 28 अक्टूबर 2025 तक के लिए यह पाबंदी लगाई है. पुलिस मुख्यालय से बुधवार को जारी हुई प्रेस नोट में यूपी के डीजीपी राजीव कृष्ण ने निर्देश दिए हैं कि दीपावली पर्व और उसके बाद होने वाले छठ पूजा पर्व पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर यह फैसला लिया है. उन्होंने कहा कि धनतेरस, दीपावली और छठ पूजा पर्व एक अहम त्योहार है. इस मौके पर बाजारों से लेकर अन्य प्रमुख स्थानों पर काफी भीड़-भाड़ होती है. ऐसे में सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए पुलिस की तैनाती हर जगह की जाएगी.

छठ पूजा के मौके पर राजधानी लखनऊ सहित यूपी के सभी जिलों के घाटों पर श्रद्धालुओं की काफी भीड़ जमा होती है. इस दौरान कोई किसी तरह का कोई खुराफात न कर सके इसके लिए डीजीपी राजीव कृष्ण ने जिलों के सभी पुलिस कमिश्नर, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक और अधीक्षकों को सख्त निर्देश दिए हैं कि अफसर अपने-अपने जिलों में सुरक्षा के मद्देनजर अलर्ट रहेंगे. यही नहीं यह भी कहा कि अधिकारी क्षेत्रीय लोगों के साथ बैठक कर शांति कायम रखने के लिए उनसे संवाद करें. साथ ही यह भी कहा कि क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाकर लगातार जायजा लें.

इमरजेंसी में ले सकते हैं छुट्टी

यानि अब पूरे राज्य में पुलिस बल पूरी मुस्तैदी से ड्यूटी पर रहेगा. डीजीपी के आदेश के बाद 16 अक्टूबर से लेकर 28 अक्टूबर तक के लिए पुलिस कर्मियों की छुट्टी को रद्द कर दिया गया है. हालांकि, आपात परिस्थितियों में केवल वरिष्ठ अफसरों की अनुमति से छुट्टी ली जा सकेगी.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.