खेसारी लाल यादव का पॉलिटिकल ड्रामा: 4 दिन से पत्नी को मना रहे चुनाव लड़ने के लिए, नहीं मानी तो RJD के लिए करेंगे धुआंधार प्रचार
बिहार में नामांकन की आखिरी तारीख 18 अक्टूबर रखी गई है और अभी भी कई सीटों पर उम्मीदवार तय नहीं हो पाए हैं. इसी सिलसिले में भोजपुरी गायक और अभिनेता खेसारी लाल यादव बुधवार को पटना पहुंचे. उन्होंने साफ किया कि वह इस बार चुनाव नहीं लड़ रहे हैं, लेकिन अपनी पत्नी से बात कर रहे हैं कि वह चुनाव लड़े.
खेसारी लाल यादव ने मीडिया से बिहार विधानसभा चुनाव पर बात करते हुए कहा, “मैं चाहता हूं कि मेरी पत्नी चुनाव लड़े, मैं उन्हें 4 दिन से मना रहा हूं. अगर वो मान जाती हैं तो नामांकन दाखिल करेंगे अन्यथा सिर्फ प्रचार करके भइया (तेजस्वी यादव) को जिताने की कोशिश करूंगा.
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.