Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Pregnant Woman Murder Case: पाटन थाना क्षेत्र के रानीताल पुलिया की घटना, पुलिस ने तीन आरोपियों को कि... Madhya Pradesh Crime & Accident: जिला अस्पताल में घायलों का चल रहा इलाज, पुलिस पेट्रोलिंग टीम की सूझ... Madhya Pradesh Police Action: सीसीटीवी फुटेज आया सामने, जमीन विवाद के चलते ज्योति चौरसिया की हत्या क... Kranti Gaud Bageshwar Dham: पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने गोल्ड मेडलिस्ट क्रिकेटर को दी बधाई, घुव... Amit Shah Minute-to-Minute Schedule: स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा का अनावरण और डेयरी प्रोडक्ट्स प्लां... MP Politics: "हम दो, हमारे पांच" का नारा देकर सुर्खियों में आए खरगोन-बड़वानी सांसद, जिम की जगह अखाड़... Madhya Pradesh Coal Mines: उमरिया कालरी के इतिहास और रोजगार पर मंडराए संकट को लेकर उग्र हुआ आंदोलन ATRI Campus Bhopal & Dairy Plant: सीएम डॉ. मोहन यादव की मौजूदगी में होगा एमओयू, ड्रोन और एआई तकनीक प... Swami Prasad Maurya Joins INDIA Alliance: राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी के अध्यक्ष ने कांग्रेस दफ्तर म... Bareilly Murder Mystery Solved: भमोरा थाना क्षेत्र के कुड्डा गांव में मां की हत्या का आरोपी दूसरा बे...

जीत का आशीर्वाद लेने उज्जैन पहुंची महिला टीम इंडिया: खिलाड़ियों ने किए बाबा महाकाल की भस्म आरती के दर्शन, प्रार्थना का वीडियो वायरल

29

उज्जैन। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की खिलाड़ी आज बाबा महाकाल के दर्शन करने पहुंची। हरमनप्रीत कौर, स्मृति मंधाना, प्रतिका रावल, हरलीन देयोल, दीप्ति शर्मा, रेणुका सिंह ठाकुर, अरुंधति रेड्डी, राधा यादव, श्री चरणी सहित अन्य खिलाड़‍ियों और कोचिंग टीम के सदस्यों ने बुधवार तड़के 4 बजे भगवान महाकाल की भस्म आरती के दर्शन किए।

बता दें दो दिन पहले ही भारतीय टी-20 क्रिकेट टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव भगवान महाकाल की भस्म आरती के दर्शन करने आए थे। उन्होंने एशिया कप में भारत की जीत तथा पूरी सीरीज में भारतीय टीम के दमदार प्रदर्शन के लिए भगवान महाकाल के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की थी। भारतीय महिला क्रिकेट टीम भी इन दिनों विश्व मंच पर बेहतर प्रदर्शन कर रही है। सभी में हर मैच में अच्छे प्रदर्शन और जीत के लिए प्रार्थना की।

भस्म आरती दर्शन का है विशेष महत्व

भगवान महाकाल की भस्म आरती दर्शन के लिए विदेश भी लोग उज्जैन पहुंचते हैं। देश के 12 ज्योतिर्लिंगों में केवल महाकाल मंदिर में ही ये आरती की जाती है। अल-सुबह होने वाली भस्म आरती में भगवान महाकाल को भस्म से स्नान करावाया जाता है। इसके साथ ही पुजारियों द्वारा आरती की जाती है। इसके साथ ही मंदिर में भगवान के दर्शन का सिलसिला शुरू हो जाता है। इसके बाद से रात को होने वाली शयन आरती तक चलता है।

मंगलवार तड़के भस्म आरती में विवाद हुआ

जानकारी अनुसार मंगलवार तड़के भस्म आरती में विवाद हुआ। बताया जाता है कुछ श्रद्धालु जिनमें महिलाएं भी शामिल थीं, अपने साथ हुए व्यवहार से नाराज नजर आए। उन्होंने व्यवस्था के प्रति आक्रोश व्यक्त किया। हालांकि समझाइश के बाद मामला शांत हुआ। बताया जाता है महिला मंदिर प्रशासन में शिकायत भी दर्ज कराना चाहती थी। मामला मंदिर प्रशासन के संज्ञान में आया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.