Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
महाराष्ट्र में FDA की बड़ी कार्रवाई: बीड में 1.94 करोड़ का 1.19 लाख kg मिलावटी खाद्य तेल जब्त, 5 फैक... संबलपुर में 'हर घर तिरंगा' यात्रा की धूम: धर्मेंद्र प्रधान संग सड़क पर उतरे हजारों लोग, देशभक्ति के ... PM मोदी ने की CWG 2026 पदक विजेताओं की अगवानी: 7 LKM में खिलाड़ियों से मुलाकात, दिया "जो खेलेगा, वो ... मुंबई में FDA की बड़ी कार्रवाई का होटल कारोबारियों ने किया समर्थन: बोले— 'ग्राहकों की सेहत से समझौता... दिल्ली विधानसभा के मानसून सत्र का दूसरा दिन आज, CAG रिपोर्ट और नए विधेयकों पर हंगामे के आसार सिद्धार्थनगर में सीएम योगी आदित्यनाथ ने ₹311 करोड़ की 107 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्... सीएजी रिपोर्ट केजरीवाल सरकार के भ्रष्टाचार का लिखित दस्तावेज, मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने बोला तीखा ... प्रयागराज में राहुल गांधी की 'छात्रों की गूंज' सभा, केंद्र सरकार, पीएम मोदी और अमित शाह पर बोला तीखा... पूर्णिया में कोहराम: दो हादसों में 5 बच्चों की डूबने से मौत, कसबा में 3 सगे भाई और बायसी में 2 चचेरी... हवा में 300 फीट नीचे गिरी एयर इंडिया की फुकेट-दिल्ली फ्लाइट: पायलटों पर DGCA का एक्शन, साइकोएक्टिव ट...

राहुल पर बयानबाजी के विरोध में युवक कांग्रेस का निवाड़ी में अनोखा विरोध प्रदर्शन

41

निवाड़ी। मध्य प्रदेश के निवाड़ी जिले में युवक कांग्रेस ने अनोखा विरोध प्रदर्शन किया है। युवक कांग्रेस ने गधों को नेताओं के मखोटे लगाकर विरोध प्रदर्शन किया। केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू और विधायक संजय गायकवाड़ पर मामला दर्ज करने की मांग की गई। दरअसल कुछ दिन पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने नेता विपक्ष एवं सांसद राहुल गांधी को देश का नम्बर वन आतंकी बोला था साथ ही विधायक संजय गायकवाड़ ने राहुल गांधी को आतंकी और जो भी इंसान राहुल गांधी की जीभ काटकर लायेगा उसे 11 लाख रुपए देने की बात कही थी।

इसी मुद्दे को लेकर आज निवाड़ी युवा कांग्रेस ने दोनों नेताओं पर मामला दर्ज करने की मांग को लेकर निवाड़ी जिला मुख्यालय पर टेक्सी स्टेंड से कोतवाली तक एक विरोध मार्च निकाला। राहुल गांधी को लेकर बयान देने वाले नेताओं पर मामला दर्ज करने ले लिए एक आवेदन निवाड़ी कोतवाली में दिया विरोध प्रदर्शन के दौरान एक अनोखा नजारा देखने को मिला जब दो गधों को नेताओं के मखोटे लगाकर घुमाया गया। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने जमकर नारेबाजी भी की है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.