Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
हैदराबाद से पैदल चलने के तनाव में बेकाबू हुआ था हाथी! इंदौर पुलिस की कार्रवाई, महावत गिरफ्तार ग्वालियर में MITS की बीटेक छात्रा ने हॉस्टल में लगाई फांसी, सहेली को वाट्सऐप पर भेजा "बाय" और लिखा म... मंडला में इंसानियत की दर्दनाक मिसाल: पालतू मुर्गे को बचाने 30 फीट गहरे कुएं में उतरे बुजुर्ग, डूबने ... प्रथम विश्व युद्ध में ब्रिटिश हुकूमत को दिया था ₹35 हजार का कर्ज! सीहोर के परिवार को ब्रिटेन सरकार न... इंदौर पुलिस में हड़कंप: फर्जी गवाह और विवेचना में लापरवाही पर पूर्व थाना प्रभारी दिनेश वर्मा का डिमो... मध्य प्रदेश: श्रीकृष्ण की 64 कलाओं और 14 विद्याओं से निखरेगी Gen Z प्रतिभा, ₹1 लाख छात्रवृत्ति पर छि... इंदौर में कलयुगी बेटी की करतूत: मां के खाते से उड़ाए मृत पिता के ₹80 लाख, कोर्ट के आदेश पर बेटी-दामा... वेस्टइंडीज का 26 साल पुराना सपना टूटा! Port of Spain टेस्ट में पाकिस्तान की धमाकेदार जीत, बाबर-शफीक ... राजपाल यादव की बढ़ीं मुश्किलें: शाहजहांपुर की दो संपत्तियां होंगी नीलाम, सेंट्रल बैंक का ₹16.61 करोड... पाकिस्तान में नेताओं के झूठे हलफनामे पर कसेगा शिकंजा: चुनाव आयोग बदलने जा रहा है 2017 के कड़े नियम

खंडवा में किशोर कुमार की समाधि पर रचा इतिहास: नागपुर के जोड़े ने फेरे लेकर एक-दूजे को पहनाई वरमाला, अनोखी शादी की चर्चा

19

खंडवा। हरफनमौला किशोरकुमार की पुण्यतिथि पर सोमवार को अनूठी शादी हुई। नागपुर के एक जोड़े ने एक-दूसरे को वरमाला पहनाई और दांपत्य जीवन की शुरुआत की। वरमाला की रस्म के बाद जोड़े ने किशोरकुमार की समाधि के फेरे भी लिए। दोनों ने यहां विवाह के बाद गीत भी गुनगुनाए।

सोमवार को किशोरकुमार की पुण्यतिथि पर खंडवा में उनके चाहने वालों का मेला लगा। समाधि स्थल पर सुबह से ही प्रशंसक पुष्प अर्पित कर स्वरांजलि देने के लिए पहुंचे। यहां कोलकाता, मुंबई, उज्जैन, इंदौर सहित अन्य शहरों से किशोरप्रेमियों ने आकर गीत गुनगुनाए। इस बीच नागपुर के एक युवक-युवती ऐसे भी रहे जिन्होंने किशोर कुमार को साक्षी बनाते हुए अपने नए जीवन की शुरुआत की।

पहली बार आया था तभी सोच लिया था, यहीं शादी करुंगा

नागपुर निवासी व्यवसायी मनीष बोयर और अश्विनी ने समाधि के समक्ष एक दूसरे को वरमाला पहनाई तो माहौल तालियों से गूंज उठा। मनीष ने कहा कि मैं किशोरकुमार की समाधि पर दूसरी बार आया हूं। पहली बार जब किशोरदा के जन्मदिन पर यहां आया था, तो तभी निर्णय ले लिया था कि विवाह की रस्म यहीं पूरी करुंगा।

अश्विनी ने कहा मेरे भाई अविनाश शेखापुरे किशोरदा के बहुत बड़े प्रशंसक हैं। उन्होंने भी समाधि स्थल पर विवाह के लिए रजामंदी दी। आज भैया और भाभी के साथ विवाह की रस्म पूरी की।नए जीवन की शुरुआत कर बहुत अच्छा लग रहा है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.