Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Calcutta High Court Decision: कलकत्ता हाई कोर्ट का सख्त आदेश: बीमारी के अलावा नहीं मिलेगी छुट्टी, जज... Trump Resort Intrusion: डोनाल्ड ट्रंप के रिसॉर्ट में घुसपैठ की कोशिश, सीक्रेट सर्विस ने 20 साल के सं... Business News: होली फेस्टिवल पर इकोनॉमी में उछाल: 80,000 करोड़ रुपये के कारोबार से झूम उठेंगे कारोबा... पंजाब के उद्योग मंत्री संजीव अरोड़ा की उद्योगपति सज्जन जिंदल से मुलाकात; राजपुरा में इस्पात क्षेत्र ... Digital Arrest Awareness: PM मोदी का देश को संदेश, डिजिटल अरेस्ट के फ्रॉड से कैसे बचें? जानें बैंक अ... Security Alert: 8 संदिग्धों की गिरफ्तारी से बड़ा खुलासा, पाकिस्तान-बांग्लादेश से जुड़े तार, कई शहरों... मेरठ वालों की बल्ले-बल्ले! पीएम मोदी ने शुरू की मेरठ मेट्रो, अब दिल्ली पहुंचने में लगेगा एक घंटे से ... Maharashtra Politics: राज्यसभा चुनाव से पहले आदित्य ठाकरे ने क्यों छेड़ा NCP विलय का मुद्दा? MVA के ... Crime News: गले पर चाकू और बेटी पर छोड़ा कुत्ता, मां को बचाने थाने पहुंची मासूम बच्ची; पुलिस ने ऐसे ... बड़ी खबर: अदालत के आदेश के बाद स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ कड़ा एक्शन, पुलिस ने शुरू की घटनास्...

आउट होने के बाद की शर्मनाक हरकत: भारतीय खिलाड़ी के सामने आपत्तिजनक इशारा करना पड़ा भारी, ICC ने फटकार लगाई और सुनाई ये सजा

10

आईसीसी महिला वर्ल्ड कप 2025-26 में टीम इंडिया ने अपना तीसरा मैच साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेला था. इस मुकाबले में भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा. इस मैच में भले ही साउथ अफ्रीका की टीम बाजी मारने में कामयाब रही, लेकिन उनकी एक खिलाड़ी के खिलाफ बड़ा एक्शन लिया है. इस अफ्रीकी गेंदबाज ने भारतीय बल्लेबाज के सामने कुछ ऐसा किया, जो आईसीसी के नियमों के खिलाफ था. जिसके चलते इस खिलाड़ी को अब सजा सुनाई गई है.

इस अफ्रीकी गेंदबाज के खिलाफ ICC का एक्शन

साउथ अफ्रीका की युवा लेफ्ट-आर्म स्पिनर नॉनकुलुलेको म्लाबा को आईसीसी महिला वर्ल्ड कप 2025-26 के एक रोमांचक मुकाबले में आचार संहिता का उल्लंघन करने के लिए एक डिमेरिट पॉइंट दिया गया है. यह घटना भारत और साउथ अफ्रीका के बीच बेंगलुरु में खेले गए 10वें लीग मैच के दौरान हुई, जहां म्लाबा ने भारतीय बल्लेबाज हरलीन देओल को आउट करने के बाद उनको अलविदा कहने के अंदाज में हाथ हिलाया. इस हरकत को आईसीसी ने बल्लेबाज को उकसाने वाली माना है और म्लाबा को आधिकारिक चेतावनी भी दी है.

घटना तब घटी जब म्लाबा ने देओल को सटीक गेंदबाजी से पवेलियन भेजा. विकेट गिरने के तुरंत बाद म्लाबा ने बल्लेबाज की ओर इशारा करते हुए हाथ हिलाया, जो एक विदाई के संकेत की तरह था. आईसीसी के आचार संहिता के अनुच्छेद 2.5 के तहत यह कार्रवाई विकेट गिरने पर बल्लेबाज को उकसाने वाली भाषा, हरकत या इशारे की श्रेणी में आती है. मैदानी अंपायर जैकुलाइन विलियम्स और किम कॉटन, थर्ड अंपायर कैंडेस ले बोर्डे और फोर्थ अंपायर सू रेडफर्न ने इस पर आपत्ति जताई. जिसके बाद मैच रेफरी ट्रूडी एंडरसन ने जांच के बाद म्लाबा पर कार्रवाई की. ऐसे में म्लाबा ने भी उल्लंघन को मान लिया है.

साउथ अफ्रीका ने रोमांचक मैच में मारी बाजी

महिला वर्ल्ड कप के इस मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 251 रनों का मजबूत लक्ष्य रखा था, लेकिन साउथ अफ्रीका ने आखिरी ओवरों में शानदार चेज करते हुए मैच को जीत लिया. यह साउथ अफ्रीका की तीसरे मैचों में दूसरी जीत थी. वहीं, म्लाबा ने इस मैच में 10 ओवरों में 46 रन देकर दो विकेट हासिल किए, जिसमें हरलीन देओल का विकेट भी शामिल था.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.