Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

सुरक्षा में सेंधमारी: CM योगी की सुरक्षा ड्यूटी में तैनात दीवान ने छलकाया जाम, झांसी में ऑन ड्यूटी पी शराब

29

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के झांसी दौरे से पहले सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी की लापरवाही का मामला मामने आया है. सीएम के कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा में तैनात एक पुलिसकर्मी शराब पीते नजर आया. जिसके बाद सीएम के सुरक्षा को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं. उनके झांसी दौरे से ठीक पहले हुई इस घटना ने पुलिस विभाग की साख पर सवाल खड़े कर दिए हैं. यह चूक उस समय हुई जब सीएम योगी आदित्यनाथ के दौरे की तैयारियां जोरों पर हैं.

मामले में सीएम के दौरे से पहले कार्यक्रम के लिए तैनात जालौन माधोगढ़ थाने के दीवान का एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें वे एसएसपी ऑफिस के बाहर वर्दी में, बिना नंबर की कार में बैठकर शराब पीते नजर आ रहे हैं. एसएसपी ऑफिस के बाहर वर्दी में शराब पीते हुए दीवान का वीडियो वायरल हुआ है, जिसने पुलिस विभाग की साख पर बड़ा बड़े सवाल खड़े कर दिए है.

वायरल वीडियो में कौन?

वायरल वीडियो में दिख रहे पुलिसकर्मी जालौन के माधोगढ़ थाने के दीवान राकेश बाबू यादव हैं, जो मुख्यमंत्री की कार्यक्रम के सुरक्षा के लिए तैनात किए गए है. मामले में दीवान वर्दी में थे और वे बिना नंबर की कार में बैठकर शराब पी रहे थे. यह घटना एसएसपी ऑफिस के बाहर हुई, जो पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़ा करता है. दीवान के साथ मौजूद शख्स खुद को सपा नेता बता रहा है.

सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

यह घटना न केवल पुलिस के अनुशासन पर, बल्कि मुख्यमंत्री की सुरक्षा जैसे संवेदनशील मामले पर गंभीर प्रश्न खड़े करती है. जो सुरक्षाकर्मी सीएम की सुरक्षा जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाल रहे हैं, यदि वे स्वयं ड्यूटी के दौरान वर्दी में शराब पीकर अनुशासनहीनता कर रहे हैं, तो वे मुख्यमंत्री की सुरक्षा को कैसे सुनिश्चित करेंगे? यह घटना सुरक्षा तंत्र की सतर्कता पर गंभीर सवाल खड़ा करती है. इस वायरल वीडियो के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है. इस तरह की घटनाओं से जनता का पुलिस पर से विश्वास कम होता है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.