Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

विजिलेंस की कार्रवाई, पंजाब रोडवेज का सुपरिंटेंडेंट रंगे हाथों गिरफ्तार

24

चंडीगढ़: पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने जालंधर के पंजाब रोडवेज डिपो-1 में तैनात सुपरिंटेंडेंट बलवंत सिंह को 40,000 रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि यह मामला पंजाब रोडवेज के एक सेवानिवृत्त ड्राइवर द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर दर्ज किया गया था।

शिकायतकर्ता ने बताया कि उक्त सुपरिंटेंडेंट ने उसकी सेवानिवृत्ति से पहले बकाया ओवरटाइम बिल तैयार करने के बदले 50,000 रुपए की मांग की। शिकायतकर्ता की अपील पर सुपरिंटेंडेंट ने इस काम के लिए 40,000 रुपए लेने के लिए सहमति जताई, लेकिन वह रिश्वत देने के लिए तैयार नहीं था। उसने आगे आरोप लगाया कि लेबर कोर्ट में चल रहे उसके मामले की सुनवाई के दौरान आरोपी पहले ही उससे किस्तों में 1,54,000 रुपए हड़प चुका था।

प्रवक्ता ने बताया कि शिकायत की पुष्टि होने के बाद जालंधर रेंज की एक विजिलेंस टीम ने जाल बिछाया, जिसके दौरान उक्त सुपरिंटेंडेंट को दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में शिकायतकर्ता से 40,000 रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया गया। इस संबंध में विजिलेंस ब्यूरो ने जालंधर रेंज में उक्त सुपरिंटेंडेंट के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.